पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के दौर में हर राइडर चाहता है कि उसकी मोटरसाइकिल बेहतर माइलेज दे। कई बार नई बाइक भी कुछ महीनों बाद उम्मीद से कम औसत देने लगती है। अक्सर हम इसके लिए मशीन को दोष देते हैं, लेकिन असल में हमारी ड्राइविंग आदतें और रखरखाव में लापरवाही इसके मुख्य कारण होते हैं। टायर प्रेशर से लेकर गियर शिफ्टिंग के सही तरीके तक, कुछ छोटे बदलाव करके आप अपनी बाइक का माइलेज 15-20 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी माइलेज से परेशान हैं, तो पहले इन कारणों को समझना जरूरी है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
घटता है माइलेज और क्या है समाधान?
1. टायर प्रेशर: कम हवा, ज्यादा खर्चा
ज्यादातर लोग टायर की हवा तब चेक कराते हैं जब वह बिल्कुल कम दिखती है। सच तो ये है कि हवा का थोड़ा सा भी कम दबाव इंजन पर ड्रैग (खिंचाव) पैदा करता है। इंजन को पहिया घुमाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर पेट्रोल की खपत पर पड़ता है। इसलिए हफ्ते में एक से दो बार टायर प्रेशर चेक जरूर करवाएं।
3 of 6
समय पर कराएं सर्विसिंग
- फोटो : adobe stock
2. सर्विस में देरी यानी माइलेज से समझौता
बाइक का एयर फिल्टर उसके फेफड़ों की तरह होता है। अगर इसमें धूल जमा है, तो इंजन को सांस लेने (हवा के मिश्रण) में दिक्कत होती है। ऐसे में इंजन ज्यादा फ्यूल जलाने लगता है। समय पर ऑयल और फिल्टर बदलवाने से न केवल माइलेज बढ़ता है बल्कि इंजन की उम्र भी लंबी होती है।
4 of 6
सही से गियर लगाएं
- फोटो : adobe stock
3. गियर और स्पीड का गलत तालमेल
क्या आप 30 की स्पीड पर 5वें गियर में चलते हैं? या 50 की स्पीड पर दूसरे गियर में इंजन को चीखने देते हैं? ये दोनों ही स्थितियां माइलेज की दुश्मन बन जाती हैं। इसलिए आरपीएम (RPM) और स्पीड के अनुसार ही गियर बदलें। झटके से रेस (Acceleration) देना भी पेट्रोल की बर्बादी का कारण बनता है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान दें।
5 of 6
हाफ क्लच की आदत पड़ सकती है भारी
- फोटो : adobe stock
4. हाफ क्लच की आदत सुधारें
शहर के ट्रैफिक में अक्सर लोग क्लच पर हाथ रखकर गाड़ी चलाते हैं। इसे क्लच राइडिंग कहते हैं। इससे क्लच प्लेट्स घिसती हैं और इंजन की शक्ति पहियों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती। नतीजा? आप रेस ज्यादा देते हैं और बाइक कम चलती है।