{"_id":"67bdf02c94829b905107a2e1","slug":"tesla-vs-xiaomi-car-xiaomi-su7-outperforms-tesla-model-3-in-china-electric-vehicles-2025-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla Vs Xiaomi: टेस्ला को शाओमी की कड़ी टक्कर, SU7 ने मॉडल 3 को पछाड़ा, अब YU7 का मॉडल Y पर निशाना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Vs Xiaomi: टेस्ला को शाओमी की कड़ी टक्कर, SU7 ने मॉडल 3 को पछाड़ा, अब YU7 का मॉडल Y पर निशाना
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:00 PM IST
सार
चीन, जो दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार है, वहां भी टेस्ला का दबदबा था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। पहले BYD (बीवाईडी) ने टेस्ला को टक्कर दी।
विज्ञापन
1 of 6
Xiaomi SU7 Electric Car
- फोटो : Xiaomi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tesla (टेस्ला) पिछले कई सालों से ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार बाजार में टॉप पर रही है। चीन, जो दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बाजार है, वहां भी टेस्ला का दबदबा था। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। पहले BYD (बीवाईडी) ने टेस्ला को टक्कर दी, और अब Xiaomi (शाओमी), जो आमतौर पर स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है, उसने भी टेस्ला को कड़ी चुनौती दे दी है। शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 ने Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) की बिक्री को चीन में पीछे छोड़ दिया है।
2 of 6
Xiaomi SU7
- फोटो : Xiaomi
चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन (CPCA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि Xiaomi SU7 ने लॉन्च होने के बाद पहले ही साल में चीनी बाजार में Tesla Model 3 को पीछे छोड़ दिया है। चीनी टेक दिग्गज ने कथित तौर पर अप्रैल 2024 और जनवरी 2025 के दौरान टेस्ला को कड़ी टक्कर दी।
3 of 6
Xiaomi SU7 Electric Car
- फोटो : Xiaomi
पहले ही साल में Xiaomi SU7 ने मारी बाजी!
चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi SU7 ने अप्रैल 2024 में उत्पादन शुरू करने के बाद पहले तीन महीनों में ही 30,000 यूनिट्स बेच दीं। अप्रैल 2024 में Xiaomi SU7 की 7,058 यूनिट्स बिकीं, जबकि Tesla Model 3 की सिर्फ 5,065 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, अप्रैल-जून 2024 की तिमाही में Model 3 ने SU7 से ज्यादा बिक्री की, लेकिन Xiaomi की कार ने अक्तूबर-दिसंबर 2024 में फिर से बढ़त बना ली। इस दौरान टेस्ला ने 52,241 यूनिट्स Model 3 की बेचीं, इसी अवधि के दौरान Xiaomi ने 39,790 SU7 ईवी बेचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
Xiaomi SU7 vs Tesla Model 3: बिक्री के आंकड़े
अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में Xiaomi SU7 की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया और इसने मॉडल 3 को पीछे छोड़ दिया। इन तीन महीनों में टेस्ला ने मॉडल 3 की 52,241 यूनिट बेचीं, जबकि Xiaomi ने SU7 सेडान की 69,697 यूनिट बेचीं। इसमें अक्तूबर में 20,726 यूनिट्स, नवंबर में 23,156 यूनिट्स और दिसंबर में 25,815 यूनिट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Tesla Model S
- फोटो : Tesla
2025 में भी Xiaomi SU7 की मजबूत मांग जारी रहेगी क्योंकि प्रौद्योगिकी दिग्गज ने इस साल जनवरी में परफॉरमेंस सेडान की 22,897 यूनिट बेची हैं। इसकी तुलना में टेस्ला ने मॉडल 3 की सिर्फ 8,009 यूनिट्स बेचीं।
CPCA ने खुलासा किया है कि कुल मिलाकर, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच Xiaomi ने 1,62,384 SU7 यूनिट्स बेचीं, जबकि Tesla ने इसी दौरान Model 3 की 1,52,748 यूनिट्स की डिलीवरी की। यह आंकड़े बताते हैं कि Xiaomi ने Tesla को सीधे तौर पर चुनौती दी है और बिक्री में बढ़त हासिल कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।