{"_id":"68b6f1eefa782f083b06d0de","slug":"tesla-struggles-in-india-is-it-high-price-or-elon-musk-s-political-image-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla in India: भारत में टेस्ला की धूम नहीं! इसकी वजह कीमत या मस्क का है असर?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla in India: भारत में टेस्ला की धूम नहीं! इसकी वजह कीमत या मस्क का है असर?
Tue, 02 Sep 2025 07:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:02 PM IST
सार
टेस्ला का भारत में लॉन्च धीमा क्यों रहा? जानिए क्या ऊंची कीमतें, भारत-अमेरिका रिश्तों का असर या एलन मस्क की राजनीतिक छवि टेस्ला की बिक्री को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
Tesla Car
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ला का भारत में जितनी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, यह उतना बड़ा धमाका साबित नहीं हुआ। जुलाई में लॉन्च के बाद कंपनी को अब तक सिर्फ 600 कारों की ही बुकिंग मिल पाई है, जोकि अपेक्षाओं से काफी कम माना जा रहा है।
Tesla Showroom
- फोटो : एक्स/Tesla
अब कंपनी भारत में लगभग 350 से 500 कारों की डिलीवरी करने की योजना बना रही है। पहली खेप सितंबर के अंत तक भारत पहुंच जाएगी। शुरूआती डिलीवरी केवल मुंबई, दिल्ली, पुणे और गुरुग्राम में सीमित होगी। ऑर्डर की संख्या और शिपमेंट क्षमता उन चार शहरों तक ही आधारित होगी जहां टेस्ला की भौतिक रूप से मौजूदगी है।
यह भी पढ़ें - 2025 Honda Elevate: 2025 होंडा एलिवेट एसयूवी हुई अपडेट, फेस्टिव सीजन से पहले नया लुक और फीचर्स

Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
क्या कीमत है वजह
अब तक मिले ऑर्डर्स के आधार पर टेस्ला की भारत में स्थिति थोड़ी निराशाजनक दिख रही है। भारत-अमेरिका रिश्तों में गिरावट, एलन मस्क का ट्रंप के साथ विवाद और उत्पादों की ऊंची कीमतें टेस्ला के भारत के सपनों पर असर डाल रही हैं।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Ertiga: 2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें - MLFF: गुजरात में शुरू होगा देश का पहला मल्टी-लेन फ्री-फ्लो टोलिंग सिस्टम, अब बिना रुके भर पाएंगे टोल

- फोटो : अमर उजाला
टेस्ला के एंट्री-लेवल मॉडल Y की कीमत भारत में करीब 60 लाख रुपये ($68,000) है, जो कि अधिकांश ईवी बिक्री होने वाली 22 लाख रुपये की रेंज से काफी ऊपर है। इसका मतलब है कि बेस वेरिएंट आम भारतीय उपभोक्ता की पहुंच से बाहर है। जबकि इलेक्ट्रिक कारें कुल कार बिक्री का सिर्फ 5 प्रतिशत हिस्सा ही हैं।
कंपनी को उम्मीद थी कि भारत के उच्च आयात शुल्क दिल्ली और वाशिंगटन के व्यापार समझौतों के चलते कम हो जाएंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि ट्रंप ने भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर इस संभावना को दूर कर दिया है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Creta King Edition: ह्यूंदै क्रेटा के 10 साल पूरे, लॉन्च हुआ नया किंग एडिशन, जानें क्या है खास
यह भी पढ़ें - Vintage Cars: उत्तर प्रदेश में अब MoRTH नियमों के तहत होगा विंटेज गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, जानें फीस और नियम

टेस्ला कार, एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
क्या मस्क हैं वजह
एलन मस्क का ट्रंप प्रशासन से जुड़ाव जगजाहिर है। ऐसे में एलन मस्क की राजनीतिक भागीदारी ने अमेरिका और यूरोप में टेस्ला शोरूम्स के बाहर विरोध और कई बार वाहन व सुविधाओं पर तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया।
विश्लेषक मानते हैं कि टेस्ला की मुश्किलें चीन की कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, यूरोपीय संघ के चीन से आयातित ईवी पर टैरिफ, और सीईओ एलन मस्क की राजनीतिक गतिविधियों के कारण उपभोक्ता नाराजगी के कारण बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें - Aurus Senat: 'चलता-फिरता किला' कहलाने वाली कार, जिसका पीएम मोदी और पुतिन ने किया इस्तेमाल
यह भी पढ़ें - Auto Sales: अगस्त में गाड़ियों की बिक्री घटी, जीएसटी में बदलाव की उम्मीद में ग्राहक रुके, ऑटो कंपनियों को झटका