महीनों इंतजार के बाद टेस्ला ने भारत में अपनी पहली कार Model Y को लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने कार की बुकिंग (Tesla Model Y Booking) भी शुरू कर दी है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि टेस्ला की कार कैसे बुक होगी, इसकी डिलीवरी किन शहरों में शुरू होगी और बुकिंग के बाद यह कार कब मिलेगी। इस खबर में हम आपके लिए इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं।
2 of 5
इन कंपनियों से होगा मुकाबला
- फोटो : Tesla
इन कंपनियों से होगा मुकाबला
भारत में टेस्ला मॉडल Y को करीब 60 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत (Tesla Model Y Price) पर लॉन्च किया गया है। कीमत के मुताबिक यह कार मर्सिडीज और ऑडी के साथ-साथ किआ और बीवाईडी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करेगी। भारत में यह कार टाटा, महिंद्रा और ह्यूंदै जैसे अफोर्डेबल ईवी मेकर्स से मुकाबला नहीं करेगी। हालांकि, आने वाले समय में टेस्ला भारत में प्लांट लगाने पर भी विचार कर सकती है, जिससे कंपनी को कीमतें कम करने में सफलता मिलेगी।
3 of 5
टेस्ला मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
कैसे करें बुक
टेस्ला की Model Y कार को बुक करने के लिए आपको इसकी भारतीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Order Now ऑप्शन में आप तीन शहरों (दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई) का ऑप्शन दिखेगा। शहर को चुनने के बाद आपको कार के वेरिएंट के अनुसार कीमत की जानकारी दिखाई देगी। यहां पर आप कुछ जानकारियों को भरने के बाद बुकिंग अमाउंट का भुगतान कर कार की बुकिंग कर सकते हैं।
4 of 5
इन शहरों में शरू हुई बुकिंग
- फोटो : Tesla
केवल इन शहरों के लोग कर सकेंगे बुकिंग
टेस्ला ने केवल मुंबई में डिलरशिप का उद्घाटन किया है। कंपनी शुरूआत में मार्केट को समझने का प्रयास कर रही है और ज्यादा शहरों में बुकिंग शुरू करने के बजाए कुछ चुनिंदा शहरों से ही बुकिंग एक्सेप्ट कर रही है। टेस्ला की ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई से ही बुकिंग ले रही है। टेस्ला मॉडल Y को बुक करने के लिए आपको 22,220 रुपये चुकाने होंगे।
5 of 5
टेस्ला मॉडल Y
- फोटो : Tesla
कब मिलेगी डिलीवरी
Model Y को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें लॉन्ग रेंज RWD और लॉन्ग रेंज AWD शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज पर RWD वेरिएंट की रेंज 500 Km है, जबकि AWD मॉडल 622 Km की रेंज ऑफर करता है। अगर डिलीवरी की बात करें, तो जानकारी के मुताबिक कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में डिलीवरी (Tesla Model Y Delivery) शुरू कर सकती है, यानी आपको यह कार अगस्त-सितंबर से मिलने लगेगी।