{"_id":"67ad9e1149481d7aa202168d","slug":"tata-safari-and-harrier-stealth-edition-launched-know-price-features-specifications-details-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Safari and Harrier Stealth Editions: टाटा सफारी और हैरियर स्टेल्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमतें और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Safari and Harrier Stealth Editions: टाटा सफारी और हैरियर स्टेल्थ एडिशन लॉन्च, जानें कीमतें और फीचर्स
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने भारतीय बाजार में Harrier (हैरियर) और Safari (सफारी) के Stealth Edition (स्टेल्थ एडिशन) लॉन्च किए हैं। Tata Harrier Stealth Edition (टाटा हैरियर स्टेल्थ एडिशन) की कीमत करीब 25 लाख रुपये है। जबकि Tata Safari Stealth Edition (टाटा सफारी स्टेल्थ एडिशन) की कीमत 25 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रखी गई है। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं। स्टेल्थ एडिशन को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था।
वेरिएंट्स
हैरियर स्टेल्थ एडिशन को फियरलेस+ ट्रिम में पेश किया गया है, जबकि सफारी स्टेल्थ एडिशन अकंप्लिश्ड+ ट्रिम पर आधारित है।
2 of 6
Tata Harrier Stealth Edition
- फोटो : Tata Motors
डिजाइन और स्टाइलिंग
टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी स्टेल्थ एडिशन को नए मैट स्टेल्थ ब्लैक कलर स्कीम में तैयार किया है। अलॉय व्हील्स को भी मैट ब्लैक और डायमंड-कट फिनिश में रखा गया है और इनका आकार 19-इंच है। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर पर एक स्टेल्थ मैस्कॉट भी जोड़ा गया है।
3 of 6
Tata Harrier Stealth Edition
- फोटो : Tata Motors
कैसा है इंटीरियर
एसयूवी के इंटीरियर को कार्बन नॉयर थीम में तैयार किया गया है, जिसमें लेदर सीट्स और ग्रेनाइट ब्लैक डेको-स्टिचिंग शामिल हैं। डैशबोर्ड भी कार्बन नॉयर थीम में सॉफ्ट-टच मैटेरियल और लेदर के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Tata Harrier Stealth Edition
- फोटो : Tata Motors
कैसे है फीचर्स
कुछ प्रमुख फीचर्स में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, एलेक्सा होम2कार और कार2होम कनेक्टिविटी, एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम और हार्मन का 31.24 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। जिसमें आर्केड एप स्टोर, प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का सपोर्ट मिलता है। यह मैप माय इंडिया नेविगेशन के साथ एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, जेस्चर-कंट्रोल पावर्ड टेलगेट, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Tata Harrier Stealth Edition
- फोटो : Tata Motors
इंजन विकल्प
स्टेल्थ एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 2.0-लीटर कायरोटेक डीजल इंजन दिया गया है, जो 168 बीएचपी का अधिकतम पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।