{"_id":"67ad93a5fbc9f9d82b0678b3","slug":"pm-narendra-modi-us-visit-elon-musk-likely-to-discuss-tesla-and-starlink-projects-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से भी हो सकती है मुलाकात, क्या होगी बात","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla: पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से भी हो सकती है मुलाकात, क्या होगी बात
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं और वह बुधवार रात अमेरिका पहुंचे। इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, जो अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Elon Musk and PM Modi
- फोटो : X/@PMOIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं और वह बुधवार रात अमेरिका पहुंचे। इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, जो अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पीएम मोदी से मिलने की योजना बना रहे हैं।
2 of 5
एलन मस्क, नरेंद्र मोदी
- फोटो : X/@PMOIndia
पहले भी हो चुकी है मोदी और मस्क की मुलाकात
पीएम मोदी और एलन मस्क इससे पहले भी दो बार मिल चुके हैं, लेकिन ये मुलाकातें अमेरिका में ही हुई हैं। हर बार जब दोनों मिले हैं, तब यह चर्चा जोरों पर रही कि टेस्ला भारत में एंट्री करेगी या नहीं। इस बार क्या टेस्ला का दुनिया के तीसरे सबसे वाहन बाजार भारत में प्रवेश तय हो सकता है? यह देखना दिलचस्प होगा।
3 of 5
SpaceX Starlink
- फोटो : SpaceX
मस्क और पीएम मोदी की संभावित मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पीएम मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस बातचीत में भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, स्टारलिंक लॉन्च करने पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, टेस्ला के भारत में आने की संभावनाओं पर भी बात हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tesla Model Y
- फोटो : Tesla
टेस्ला की भारत में एंट्री की कहानी
टेस्ला काफी समय से भारत में एंट्री करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। एलन मस्क का कहना है कि भारत में विदेशी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बहुत अधिक आयात कर (इम्पोर्ट टैक्स) लगता है। दूसरी ओर, भारत सरकार चाहती है कि कोई भी कंपनी जो यहां कारें बेचना चाहती है, वह स्थानीय स्तर पर उत्पादन भी करे।
विज्ञापन
5 of 5
Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
मार्च 2023 में, भारत ने कुछ शर्तों के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आयात कर को 70-100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया। बशर्ते कि कंपनी तीन साल के भीतर भारत में उत्पादन शुरू करे। लेकिन तब तक ऐसा लगता है कि मस्क ने टेस्ला की भारत में एंट्री की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब देखना होगा कि क्या वह भारत में टेस्ला लाने की अपनी पुरानी योजना को फिर से शुरू करेंगे?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।