फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Loan: SBI से लेंगे 10 लाख का कार लोन, तो 5 साल में कितनी बनेगी EMI? जानिए पूरा हिसाब

Thu, 06 Mar 2025 05:10 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 05:10 PM IST
सार

Car Loan From SBI: एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल 9.20% की शुरुआती ब्याज दर पर नई कार खरीदने के लिए ऑटो लोन मिल जाता है।

विज्ञापन
taking 10 lakh car loan from sbi how much emi will come know in details
Car Loan - फोटो : Freepik
कई लोग कार खरीदने का सपना देखते हैं, लेकिन कम इनकम होने के कारण उनका ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में कार लोन उनके इस ख्वाब को पूरा करता है। आइए जानते हैं अगर आप SBI से 10 लाख रुपये का कार लोन लेना चाहते हैं, तो आपकी मंथली इनकम कितनी होनी चाहिए और हर महीने में कितने रुपये की ईएमआई बन सकती है।
taking 10 lakh car loan from sbi how much emi will come know in details
Car Loan - फोटो : Freepik
इतनी इनकम पर बैंक देगा लोन
एसबीआई से कार लोन पाने के लिए आपकी एक सालाना इनकम जरूरी है। चाहे आप सरकारी नौकरी में हों, प्राइवेट नौकरी कर रहे हों या अपना बिजनेस हो, आपको इसके डॉक्यूमेंट्स देने होते हैं। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, एसबीआई से कार लोन लेने के लिए आपकी सालाना इनकम कम से कम 3,00,000 रुपये होनी चाहिए।
taking 10 lakh car loan from sbi how much emi will come know in details
Car Loan Tips - फोटो : Freepik
किसानों के लिए अलग नियम
वहीं, अगर आप कृषि और दूसरी सहयोगी गतिविधियों से जुड़े हैं, तो आपकी मिनिमम सालाना इनकम 4,00,000 रुपये होनी चाहिए। किसानों के मामले में इनकम टैक्स माफ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
taking 10 lakh car loan from sbi how much emi will come know in details
Car loan - फोटो : Adobe Stock
कितना प्रतिशत है ब्याज दर?
एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल 9.20% की शुरुआती ब्याज दर पर नई कार खरीदने के लिए ऑटो लोन मिल जाता है।
विज्ञापन
taking 10 lakh car loan from sbi how much emi will come know in details
Mahindra XUV 400 - फोटो : Mahindra
कितनी बनेगी EMI?
अगर आप 9.20% ब्याज दर पर 10 लाख रुपये कार लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई 20,856 रुपये बनेगी। इस लोन के बदले आप पांच साल में 2,51,333 रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed