फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Tariffs: वाहन निर्माता मुनाफे से नहीं करेंगे अतिरिक्त लागत की भरपाई, कारों की कीमतों में इजाफे की आशंका

Wed, 05 Mar 2025 08:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 08:47 PM IST
सार

अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने संकेत दिया है कि नई टैरिफ नीति के कारण वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। टेस्ला को छोड़कर, सभी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों जैसे फोर्ड और जनरल मोटर्स के कनाडा, मैक्सिको और चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिससे वे सीधे प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
US Tariffs automobile manufacturers won’t cover added costs with Profits, car price hike on the cards
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने संकेत दिया है कि नई टैरिफ नीति के कारण वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। मैक्सिको और कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ और चीन से आने वाले उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के कारण वाहन निर्माता कंपनियों के लिए उत्पादन को समायोजित करना मुश्किल हो जाएगा। टेस्ला को छोड़कर, सभी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों जैसे फोर्ड और जनरल मोटर्स के कनाडा, मैक्सिको और चीन में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिससे वे सीधे प्रभावित होंगे।
US Tariffs automobile manufacturers won’t cover added costs with Profits, car price hike on the cards
Ram 2500 Pickup Truck - फोटो : Ram Trucks
बढ़ती लागत से कम होगा मुनाफा
डेट्रॉयट फ्री प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर सिर्फ सीमित समय तक इन अतिरिक्त लागतों को सहन कर पाएगा। उन्होंने भविष्यवाणी की है कि ये टैरिफ इंडस्ट्री और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगे और नौकरियों में कटौती होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीमेट्री इनसाइट्स के वाइस प्रेसिडेंट सैम अबूएलसमिद ने बताया कि कनाडा और मैक्सिको में बनने वाले इंजनों पर अब अतिरिक्त टैरिफ लगेगा, भले ही वाहन अमेरिका में असेंबल किए जाएं। इससे इंजन और अन्य कंपोनेंट्स की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होगी।
US Tariffs automobile manufacturers won’t cover added costs with Profits, car price hike on the cards
Mercedes-Benz G 580 Electric SUV - फोटो : Mercedes-Benz
अबूएलसमिद ने स्पष्ट किया कि इस टैरिफ संकट का सीधा असर छोटे ऑटो पार्ट्स निर्माताओं पर पड़ेगा, जो इतनी अधिक लागत वहन नहीं कर पाएंगे और अपने प्लांट को अमेरिका शिफ्ट करना उनके लिए असंभव होगा। इससे कई कंपनियां दिवालिया हो सकती हैं और हजारों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। उन्होंने कहा, "अगर यह टैरिफ लंबे समय तक बना रहता है, तो एक साल के भीतर मंदी और बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी तय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
US Tariffs automobile manufacturers won’t cover added costs with Profits, car price hike on the cards
Fourth Generation BMW X3 - फोटो : BMW
अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया
ऑटो इंडस्ट्री पर बढ़ते टैरिफ के प्रभाव को देखते हुए होंडा पहली कंपनी बन गई है, जिसने मैक्सिको से अपना उत्पादन हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी अब अपनी अगली पीढ़ी की सिविक कार का निर्माण इंडियाना में करेगी।

वहीं, स्टेलांटिस ने कहा है कि इस टैरिफ से यूरोपीय और एशियाई वाहन निर्माता कंपनियों को फायदा मिलेगा। इसका कारण यह है कि स्टेलांटिस के जीप, डॉज, क्राइसलर और रैम जैसे ब्रांड मैक्सिको और कनाडा में बनाए जाते हैं, जिससे उन पर टैरिफ का सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
US Tariffs automobile manufacturers won’t cover added costs with Profits, car price hike on the cards
Ford Car - फोटो : Ford
फरवरी में फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले ने कहा था कि मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगने से अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भारी उथल-पुथल मच जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि इससे पूरी इंडस्ट्री को उत्पादन और सप्लाई चेन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed