फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skoda Monsoon Service: स्कोडा इंडिया ने मानसून सर्विस अभियान किया शुरू, जानें ऑफर डिटेल्स

Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
skoda monsoon service camp 2023 skoda cars in india
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda India
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने बुधवार को अपने मानसून सर्विस कैंपेन की शुरुआत का एलान किया, जिसमें वह ग्राहकों को कई सर्विस, पार्ट्स और रखरखाव से संबंधित ऑफर पेश करेगी। यह अभियान 7 अगस्त तक चलेगा और इसका मकसद बरसात के मौसम के दौरान वाहनों के रखरखाव को बढ़ावा देना है। ग्राहक चुनिंदा कार पार्ट्स पर 15 प्रतिशत छूट और चुनिंदा वैल्यू एडेड सर्विस और एक्सेसरीज पर 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।
skoda monsoon service camp 2023 skoda cars in india
Skoda Kodiaq 2023 - फोटो : Skoda Auto
जो लोग कॉन्टिनेंटल टायरों में अपग्रेड करेंगे उन्हें अतिरिक्त उपहार भी मिलेगा। मानसून सेवा अभियान में रोड-साइड असिस्टेंस (आरएसए) के दूसरे और तीसरे वर्ष पर 20 प्रतिशत की छूट भी शामिल है। सभी मौजूदा और नए स्कोडा ग्राहक अपने ओनरशिप की किसी भी अवधि के दौरान इन एक्सटेंडेड और एनिटाइम वारंटी का लाभ उठा सकते हैं।
skoda monsoon service camp 2023 skoda cars in india
Skoda Kushaq Matte Edition - फोटो : Skoda Auto
स्कोडा इस समय भारत में तीन मॉडल बेचती है - कुशाक, कोडियाक और स्लाविया। कंपनी कुशाक का मोंटे कार्लो वर्जन भी बेचती है, जो देश में इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हाल ही में, वाहन निर्माता ने 1.0 टीएसआई और 1.5 टीएसआई इंजन में कुशाक पर मैट वर्जन पेश किया, जिसकी कीमत -स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.0 टीएसआई के लिए 16.19 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
skoda monsoon service camp 2023 skoda cars in india
Skoda Kushaq Matte Edition - फोटो : Skoda Auto
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 1.5 टीएसआई के लिए कीमत 19.39 लाख रुपये तक जाती है जबकि मैट एडिशन सिर्फ 500 यूनिट्स तक सीमित है। इसे कुशाक के स्टाइल और मोंटे कार्लो वैरिएंट के बीच रखा गया है। इन मॉडलों में वायरलेस स्मार्टलिंक के साथ 25.4-सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटरफेस को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
skoda monsoon service camp 2023 skoda cars in india
Skoda Slavia - फोटो : Skoda
पिछले महीने, ब्रांड ने स्कोडावर्स इंडिया के साथ एनएफटी क्षेत्र में एंट्री का एलान किया। यह एनएफटी बिक्री के साथ यूजर्स को जोड़ने के लिए एक वेब 3.0 प्लेटफॉर्म। यह यूनिक डिजिटल आर्ट की पेशकश करेगा जिससे ग्राहक विशेष यूटिलिटी और एक्सपीरियंस ले पाएंगे। इसका मकसद लंबी अवधि में बातचीत करने, एंगेज होने और सह-निर्माण करने के लिए स्कोडा के चाहने वालों की एक कम्युनिटी बनाना है। स्कोडावर्स इंडिया मौजूदा ग्लोबल वेब 3.0 इनिशिएटिव स्कोडावर्स का एक हिस्सा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed