{"_id":"5eb5649a8e20d44a614241e7","slug":"skoda-enyaq-electric-suv-ready-to-hit-in-the-market-with-best-features-know-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में आने को तैयार, जानिए फीचर्स ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक SUV बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में आने को तैयार, जानिए फीचर्स
Fri, 08 May 2020 07:24 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Skoda Enyaq electric SUV
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Skoda कंपनी जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी Skoda Enyaq को बाजार में लेकर आने की तैयारी है। कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को तीन बैटरी साइज और पांच पावर वेरिएंट्स में लेकर आ रही है। स्कोडा की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रॉडक्शन साल 2020 के आखिर में शुरू होगा। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग 2021 के शुरुआत में होगी। Skoda Enyaq एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चलेगी।
Skoda Enyaq electric SUV
- फोटो : Social Media
यह नई एक्सयूवी 4648 एमएम लंबी, 1877 एमएम चौड़ी और 1618 एमएम ऊंची है, जबकि इसका वीलबेस 2,765 एमएम है। कार में लगेज रखने के लिए 585-लीटर की जगह मिलेगी। Skoda Enyaq EV का टॉप मॉडल 6.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। चार्जिंग की बात करें तो इसका फास्ट चार्जर 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।
Skoda Enyaq electric SUV
- फोटो : Social Media
Enyaq iV 80 वेरिएंट में 150kW इलेक्ट्रिक मोटर और 82kWh की बैटरी दी गई है। जबकि इसके दो अन्य वेरिएंट 80X और vRS में भी 82kWh बैटरी दी गई है। 80X वेरिएंट में 195kW और VRS वेरिएंट में 225kW का पावर मिलता है। कार के दोनों वेरिएंट सेकंड इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-वील ड्राइव में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skoda Enyaq electric SUV
- फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक एसयूवी के एंट्री लेवल वेरिएंट iV 50 में 55kWh लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इसका रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 109kW की पावर देता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 340 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। iV 60 वेरिएंट में 132kW पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर और 62kWh की बैटरी है। इस मॉडल की रेंज 390 किलोमीटर है।
विज्ञापन
Skoda Enyaq electric SUV
- फोटो : Social Media
बता दें कि कंपनी इसका स्पेशल एडिशन Enyaq निकाल रही है जिसकी सिर्फ 1895 यूनिट्स ही बाजार में उतारी जाएंगी। कंपनी ऐसा स्कोडा की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपल्क्ष में कर रही है।