{"_id":"61e5a69cd58d2d7aa51d8d47","slug":"rolls-royce-boat-tail-luxury-car-second-unit-confirmed-for-2022-most-expensive-car-in-world-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rolls Royce Boat Tail 2022: इस साल आएगी दुनिया की सबसे महंगी कार की दूसरी यूनिट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Rolls Royce Boat Tail 2022: इस साल आएगी दुनिया की सबसे महंगी कार की दूसरी यूनिट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:55 PM IST
सार
लग्जरी कार निर्माता Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) ने बताया है कि उसकी सबसे महंगी कार Boat Tail (बोट टेल) की दूसरी यूनिट इस साल की पहली छमाही में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 6
रोल्स रॉयस बोट टेल सेकेंड यूनिट की पुष्टि
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लग्जरी कार निर्माता Rolls-Royce (रोल्स-रॉयस) ने पुष्टि की है कि उसकी सबसे महंगी कार Boat Tail (बोट टेल) की दूसरी यूनिट इस साल की पहली छमाही में विला डी'एस्ट में पहली बार प्रदर्शित की जाएगी। इटली में कोमो झील के किनारे होने वाला ये लग्जरी इवेंट 20 से 22 मई के बीच होगा।
पिछले साल अक्तूबर में, Rolls-Royce ने कॉनकोर्सो डी'एलेगेंजा विला डी'एस्ट में Boat Tail लग्जरी कार को रोल्स-रॉयस कोचबिल्डिंग विभाग द्वारा हाथों द्वारा निर्मित एक बीस्पोक क्रिएशन के रूप में पेश किया था।
यह दुनिया की सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत 28 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब 8 करोड़ रुपये) है। कार निर्माता ने कहा है कि ऐसी सिर्फ तीन कारें बनाई जाएंगी। जहां पहली यूनिट को पिछले साल जनता को दिखाया गया था, वहीं दूसरी यूनिट को इस साल जनता को आशचर्यचकित करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
हालांकि कार निर्माता ने दूसरी Boat Tail कार के बारे में किसी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इस वाहन के पहले वाले से अलग होने की उम्मीद है। क्योंकि ग्राहक की पसंद के मुताबिक यह एक बीस्पोक क्रिएशन होगा। वाहन के बॉडीवर्क और इंटीरियर दोनों को ग्राहकों द्वारा बताए गए सटीक साइज के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया गया है। निर्माण रोल्स-रॉयस के इतिहास की रोमांटिक कहानी का एक प्रतीक है, जो साफतौर पर नकल किए बिना नाव की पूंछ के डिजाइन की तरह दिखाई देगा।
हालांकि, दूसरी Rolls-Royce Boat Tail के 19-फीट लंबाई के साथ-साथ रैप-अराउंड विंडशील्ड को बनाए रखने की उम्मीद है। एक्सटेंडेड रियर एंड भी दूसरे वर्जन में 'आफ्टर डेक' पर लकड़ी के साथ मौजूद होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।