ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Dec 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ampere Reo Elite
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ampere Vehicles Private Ltd (एम्पीयर व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड) ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo Elite (रियो एलीट) लॉन्च किया है। Ampere Reo Elite की बंग्लूरू में एक्स शोरूम कीमत 45,099 रुपये है। कंपनी ने 23 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 1,999 रुपये में Ampere की वेबसाइट से इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर सकते हैं।
2 of 5
Ampere Reo Elite
- फोटो : Twitter
Ampere Reo Elite के ग्राहकों को कंपनी फ्री में एक हेल्मेट दे रही है। इस इकेल्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने युवा वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। स्कूटर ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी व्हाइट, ग्लॉसी रेड और ग्लॉसी ब्लू कलर में उपलब्ध रहेगा।
3 of 5
Ampere Reo Elite
- फोटो : Twitter
Reo Elite में 250 वॉट का मोटर और 48V-20Ah की लेड एसिड बैटरी दी गई है। फुल चार्जिंग के बाद यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 55-65 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगा। स्कूटर को काफी हलका और स्लीक शेप दिया गया है और इसमें दोनों तरफ 110 mm ड्रम ब्रेक हैं। स्कूटर का वजन 86 किलोग्राम है जो अधिकतम 130 किलोग्राम तक का भार उठा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ampere Reo Elite
- फोटो : Twitter
Reo Elite का ग्राउंट क्लीयरेंस 130mm है, जबकि कर्व वेट 86 किलोग्राम और व्हील बेस 1270mm होगा। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई - 1670mm, चौड़ाई - 640mm और ऊंचाई - 1110mm है।
विज्ञापन
5 of 5
Ampere Reo Elite
- फोटो : Twitter
इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, डुअल शॉक आब्जर्वर्स, स्टाइलिश हेडलाइट और सुपीरियर कंफर्ट जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। Ampere Vehicles ने Reo Elite को लॉन्च करते वक्त बताया था कि कंपनी अभी तक 50 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।