PureEV EPluto 7G Electric Scooter : हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी PURE ने हाल ही में भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Pure EV EPluto 7G को लॉन्च किया था। अपने लुक और स्टाइल में स्कूटर Vespa स्कूटर की याद दिलाता है। लेकिन यह एक फुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है और इसमें बहुत सारी खासियतें हैं। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। PureEV EPluto 7G में दिया गया मोटर 1500W तक का पावर जेनरेट कर सकता है। इसमें एक फ्रंट डिस्क और एक रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म मिलता है। यहां हम आपको बता रहे हैं भारत में PureEV EPluto 7G की ड्राइविंग रेंज, कीमत, स्पेसिफिकेशंस के डिटेल्स।
2 of 6
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : PureEV
डिजाइन और फीचर्स
EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक और डिजाइन काफी हद तक Vespa और Bajaj Chetak EV की तरह नजर आता है। इसका हेडलैंप गोल है, जिसमें क्रोम फिनिश मौजूद है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5-इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसके जरिए राइडर को सभी जरूरी जानकारियां मिलती हैं। स्कूटर में स्मार्ट लॉक और चोरी से बचाने के लिए एंटी-थेफ्ट फीचर भी दिया गया है। मॉडर्न जमाने के स्कूटरों में सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद अहम फीचर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का कुल वजन 76 किलोग्राम है।
3 of 6
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : PureEV
मोटर पावर और बैटरी
Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 1500W की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है। जिससे यह ई-स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें पोर्टेबल 60V 2.5kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। इस बैटरी पैक को आसानी से घर में चार्ज किया जा सकत है। बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब चार घंटे का समय लगता है। EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक मैकेनिज्म दिया गया है।
4 of 6
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : PureEV
ड्राइविंग रेंज और टॉप स्पीड
Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज किए जाने पर 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।
5 of 6
Pure ePluto 7g वेस्पा इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : PureEV
कितनी है कीमत
भारतीय बाजार में Pure EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 83,999 रुपये है। फिलहाल स्कूटर की बिक्री कपंनी की डीलरशिप के जरिए की जा रही है। इस स्कूटर के खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की नजदीकी डीलरशिप के बारे में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।