फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या Hector Plus वाकई Innova Crysta और XUV500 को दे पाएगी टक्कर, जानें कौन है सबसे सस्ती

Tue, 14 Jul 2020 05:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 14 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Price and engine comparision of MG Hector Plus vs Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV500
MG Hector Plus vs Mahindra XUV500 Vs Toyota Innova Crysta - फोटो : Amar Ujala

MG Hector Plus लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इसे शोकेस किया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि इसके आने के बाद मल्टी-सीटर सेंगमेंट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और महिंद्रा XUV500 को कड़ी चुनौती मिलेगी। वहीं हेक्टर प्लस में कंपनी ने हेक्टर के मुकाबले कई नए फीचर भी शामिल किए हैं। वहीं कंपनी ने इसकी कीमतें भी बेहद कॉम्पिटिटिव रखी हैं।

Price and engine comparision of MG Hector Plus vs Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV500
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

पेट्रोल वैरिएंट

पेट्रोल वैरिएंट की बात करें तो महिंद्रा XUV500 में पेट्रोल इंजन नहीं दिया गया है। पहले कंपनी केवल एक वैरिएंट में पेट्रोल इंजन देती थी, लेकिन बीएस6 आने के बाद उसे अपग्रेड नहीं किया गया। वहीं एमजी हेक्टर प्लस का अब सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से है। क्रिस्टा 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। वहीं हेक्टर प्लस दो पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर पेट्रोल हाईब्रिड में आती है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और डीसीटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।   
 

MG Hector Plus वैरिएंट्स

कीमतें

Toyota Innova Crysta वैरिएंट्स

कीमतें

Style मैनुअल ट्रांसमिशन 13.49 लाख GX मैनुअल 7/8-सीटर 15.66 लाख/15.71 लाख
- - GX ऑटोमैटिक 7/8-सीटर 17.02 लाख /17.07 लाख
Smart DCT 16.65 लाख   -
Sharp Hybrid मैनुअल ट्रांसमिशन 17.29 लाख VX मैनुअल 19 लाख
Sharp DCT 18.21 लाख ZX ऑटोमैटिक 21.78 लाख

 

Price and engine comparision of MG Hector Plus vs Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV500
MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

डीजल वैरिएंट

वहीं एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा XUV500 और टोयोटा इनोवो क्रिस्टा तीनों ही गाड़ियां डीजल इंजन के साथ आती हैं। एमजी हेक्टर प्लस में फिएट क्रिस्लर का 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर डीजल इंजन आता है, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं महिंद्रा XUV500 में 2.2 लीटर डीजल इंजन आता है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी ने पहले इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी लॉन्च किया था, लेकिन बाद में बीएस6 अपग्रेड में कंपनी ने इसे बंद कर दिया।
 

MG Hector Plus वैरिएंट्स

कीमतें

Toyota Innova Crysta वैरिएंट्स

कीमत

Mahindra XUV500 वैरिएंट्स

कीमतें

Style मैनुअल ट्रांसमिशन 14.44 लाख G मैनुअल 7/8-सीटर 16.44 लाख/ 16.49 लाख W5 मैनुअल 13.14 लाख
- - G+ मैनुअल 7/8-सीटर 17.32 लाख/17.37 लाख - -
Super मैनुअल ट्रांसमिशन 15.65 लाख GX मैनुअल 7/8-सीटर 17.47 लाख / 17.52 लाख W7 मैनुअल 14.41 लाख
- - GX ऑटोमैटिक 7/8-सीटर 18.78 लाख / 18.83 लाख - -
Smart मैनुअल ट्रांसमिशन 17.15 लाख VX मैनुअल 7/8-सीटर 20.89 लाख / 20.94 लाख W9 मैनुअल 16.12 लाख
Sharp मैनुअल ट्रांसमिशन 18.54 लाख ZX मैनुअल 22.43 लाख W11 (O) मैनुअल 17.64 लाख
- - ZX ऑटोमैटिक 23.63 लाख - -

    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Price and engine comparision of MG Hector Plus vs Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV500
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : File Photo

हेक्टर प्लस के फीचर

एमजी हेक्टर प्लस देखने में हेक्टर के जैसी ही लगती है। नई हेक्टर प्लस के लुक की बात करें तो, इसमें नई चमकदार ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसे स्लीक लुक वाली एलईडी डीआरएलएस का साथ मिलता है। इसके अलावा, इसमें नए हेडलैम्प्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें नए बंपर, नए फ्रंट-फ्लोटिंग टर्न इंडिकेटर्स, नए टेल लैंप और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी दिए गए हैं।

फीचर्स की बात करें, तो इंटीरियर में 6-सीटों वाला सेटअप है, जिसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस सीट्स को झुकाया जा सकता है और आगे-पीछे भी किया जा सकता है। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री और बेज हेडलाइनर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें एक नया डैशबोर्ड, तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए एयर वेंट, रियर एसी वेंट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और भी बहुत कुछ मिलता है।

स्मार्ट स्वाइप फीचर

हेक्टर प्लस में एक स्मार्ट स्वाइप फीचर मिलता है जो यूजर द्वारा रियर बंपर के नीचे पैर को घुमाने पर अपने आप बूट खुल जाता है। इसमें 55 से ज्यादा इंटरनेट कनेक्टिविटी फीचर भी मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से हेक्टर प्लस में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड फंक्शन और बहुत कुछ दिया गया है। कुल मिलाकर इसमें 25 से स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
 
 

विज्ञापन
Price and engine comparision of MG Hector Plus vs Toyota Innova Crysta vs Mahindra XUV500
Mahindra XUV500 - फोटो : ma

कौन ही सबसे सस्ती

महिंद्रा XUV500 डीजल सेगमेंट में सबसे कम कीमतों में उपलब्ध है, वहीं एमजी हेक्टर प्लस दूसरे नंबर पर है। वहीं महिंद्रा की यह एसयूवी जल्द ही बंद हो सकती है, क्योंकि इसकी लाइफ साइकिल पूरी हो चुकी है, कंपनी इसकी जगह नेक्स्ट जेनरेशन XUV500 लाएगी। हालांकि ये कब होगा इसकी फिलहाल कोई जानकाररी नहीं है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बात करें, तो अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है। इंजन भरोसेमंद है, साथ ही इंजन भी पावरफुल है। वहीं एमजी हेक्टर प्लस अभी बाजार में नई-नई आई है, बड़ी फैमिली वाले बायर्स इस मल्टी सीटर कार को अपना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed