{"_id":"63749aa63e63ef70de1e5c60","slug":"pmv-electric-launches-its-first-electric-car-pmv-eas-e-in-india-know-price-range-features-specs-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMV EaS-E: भारत की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
PMV EaS-E: भारत की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स
Wed, 16 Nov 2022 01:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
PMV EaS-E Electric Car
- फोटो : PMV Electric
मुंबई स्थित ईवी स्टार्टअप PMV Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। नैनो साइज की इस ईवी का नाम EaS-E (ईएएस-ई) रखा गया है। PMV EaS-E अब आधिकारिक तौर पर भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन है। पीएमवी इलेक्ट्रिक ने ईएएस-ई को 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि यह इंट्रोडक्ट्री कीमत हैं और सिर्फ पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू होगी।
Trending Videos
PMV EaS-E Electric Car
- फोटो : PMV Electric
बुकिंग डिटेल्स
पीएमवी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही ईवी के लिए लगभग 6,000 बुकिंग कर ली है। इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग PMV की वेबसाइट पर 2,000 रुपये की राशि पर हो रही है। EaS-E पीएमवी इलेक्ट्रिक का पहला वाहन है। कंपनी चाहती है कि यह लोगों के लिए एक रोजमर्रा की कार हो जिसे वे हर दिन इस्तेमाल करेंगे। पीएमवी इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) नाम से एक बिल्कुल नया सेगमेंट बनाना चाहती है।

सबसे छोटी ई-कार
PMV EaS-E देश में खरीदी जा सकने वाली सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार भी है। इसमें एक बार में दो वयस्क और एक बच्चा बैठ सकता है। इस ईवी को साफ तौर पर शहर के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है क्योंकि इसकी लंबाई 2,915 मिमी, चौड़ाई 1,157 मिमी और ऊंचाई 1,600 मिमी है। इसमें 2,087 मिमी का व्हीलबेस होगा जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा। साथ ही, EV का कर्ब वेट लगभग 550 किलोग्राम होगा।

ड्राइविंग रेंज
PMV EaS-E को तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर वाहनों की ड्राइविंग रेंज 120 किमी से 200 किमी के बीच होगी। ड्राइविंग रेंज ग्राहक द्वारा चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करेगी। पीएमवी का दावा है कि गाड़ी की बैटरी महज 4 घंटे के अंदर चार्ज हो सकेगी। निर्माता कार के साथ 3 kW एसी चार्जर दे रहा है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, पीएमवी इलेक्ट्रिक का कहना है कि EaS-E में एक डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, सीट बेल्ट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।