{"_id":"61e27dbf07014a4edb21717a","slug":"ola-electric-ceo-bhavish-aggarwal-informs-customers-about-final-payment-window-for-ola-s1-scooter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: ओला एस1 स्कूटर के लिए इस तारीख को खुलेगी अंतिम भुगतान विंडो, सिर्फ ये लोग कर पाएंगे एक्सेस","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric: ओला एस1 स्कूटर के लिए इस तारीख को खुलेगी अंतिम भुगतान विंडो, सिर्फ ये लोग कर पाएंगे एक्सेस
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:24 PM IST
सार
Ola Electric की पेमेंट विंडो अगले हफ्ते फिर खुलेगी। ओला सीईओ भाविश अग्रवाल ने बताया सिर्फ इन लोगों को मिलेगा एक्सेस।
विज्ञापन
1 of 10
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने शुक्रवार को ट्विटर पर बताया कि जिन ग्राहकों ने पहले ही 20,000 रुपये का भुगतान कर दिया है, उनके लिए अंतिम भुगतान विंडो 21 जनवरी को शाम 6 बजे से ओला एप पर खुलेगी। उन्होंने इस ट्वीट में लोहड़ी, संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं भी दीं।
2 of 10
Ola Electric Scooters
- फोटो : Ola Electric
अग्रवाल ने ट्वीट में कहा, "लोहड़ी की लख लख वधाईयां, संक्राति की शुभकामनाएं, पोंगल वजथुक्कल! हम अपनी फसल के साथ जश्न मना रहे हैं। स्कूटरों का समंदर इंतजार कर रहा है! अंतिम भुगतान विंडो 21 जनवरी, शाम 6 बजे ओला एप में उन सभी ग्राहकों के लिए खुलती है, जिन्होंने 20 हजार का भुगतान किया है। हम जनवरी और फरवरी के दौरान डिस्पैच कर देंगे।"
3 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
ओला के सीईओ ने ट्वीट के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें सैकड़ों Ola S1 (ओला एस1) स्कूटर ईवी निर्माता के 'फ्यूचरफैक्ट्री' के अंदर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Lohri ki lakh lakh vadhaiyan, Sankrati ki shubhkaamnayein, Pongal vazhthukkal!
We’re celebrating with our own harvest 🌾🛵 😎
Sea of scooters awaits! Final payment window opens Jan 21, 6pm in Ola App for all customers who've paid 20k. We'll dispatch across Jan & Feb. pic.twitter.com/RZSAeclC0e
First batch of Ola Electric Scooters have left for delivery
- फोटो : Twitter/@bhash
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी इस महीने की शुरुआत में 16 दिसंबर को शुरू की थी, जो 15 अगस्त को लॉन्च होने के लगभग चार महीने की देरी के बाद थी। ईवी निर्माता ने बेंगलुरू और चेन्नई में पहले 100 ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन
5 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
देश भर में मिले जबरदस्त बुकिंग और खरीदारी के इच्छुक ग्राहकों की प्रतिक्रिया को पूरा करने के लिए, प्राथमिकता डिलीवरी एक ऑटोमैटिक साइंटिफिक नजरिए पर आधारित होती है। जो उनकी खरीदारी की तारीख, वेरिएंट, जगह, रंग और अन्य कारकों के अनुसार डिलीवरी हैंडओवर तय करती है। कंपनी ने अपने तमिलनाडु स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से Ola S1 स्कूटर को रोल आउट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।