{"_id":"62ea4cccbd5b8a56ac7a4845","slug":"nitin-gadkari-says-under-narendra-modi-s-leadership-before-2024-india-s-road-infrastructure-will-be-same-as-us","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 से पहले, भारत का सड़क ढांचा अमेरिका जैसा होगा, गडकरी का एलान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nitin Gadkari: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 से पहले, भारत का सड़क ढांचा अमेरिका जैसा होगा, गडकरी का एलान
Wed, 03 Aug 2022 03:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 03 Aug 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि सरकार अगले तीन वर्षों में देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी और 2024 तक भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क का ढांचा) उतना ही अच्छा होगा जितना कि संयुक्त राज्य अमेरिका का है।
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : पीटीआई
प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए, गडकरी ने कहा कि National Highways Authority of India (NHAI), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के पास धन की कोई कमी नहीं है, जिसकी AA रेटिंग है और यह आर्थिक रूप से बहुत मजबूत है।
National Highway
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि एनएचएआई एक साल में पांच लाख किलोमीटर सड़कें बना सकता है।
उन्होंने कहा, "अगले तीन वर्षों में हम 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं।" इसके बाद दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार या जयपुर की यात्रा दो घंटे में की जा सकती है।
उन्होंने कहा, "अगले तीन वर्षों में हम 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहे हैं।" इसके बाद दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार या जयपुर की यात्रा दो घंटे में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी दावा किया कि एक बार एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में, दिल्ली से अमृतसर चार घंटे में, दिल्ली से कटरा छह घंटे में, दिल्ली से श्रीनगर आठ घंटे में और दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में और दो घंटे में चेन्नई से बेंगलुरु की यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दावा किया कि पहले मेरठ से दिल्ली जाने में 4.5 घंटे लगते थे लेकिन अब लोग 40 मिनट में आ रहे हैं।
गडकरी ने कहा, "2024 से पहले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत का सड़क ढांचा संयुक्त राज्य अमेरिका जैसा ही होगा, मैं वादा करता हूं। धन की कोई कमी नहीं है," गडकरी ने कहा, हम देश के पूरे बुनियादी ढांचे को बदल देंगे।
गडकरी ने कहा, "2024 से पहले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत का सड़क ढांचा संयुक्त राज्य अमेरिका जैसा ही होगा, मैं वादा करता हूं। धन की कोई कमी नहीं है," गडकरी ने कहा, हम देश के पूरे बुनियादी ढांचे को बदल देंगे।