फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NHAI: एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,614 किमी नेशनल हाईवे बनाए, तय लक्ष्य से ज्यादा!

Wed, 02 Apr 2025 03:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 03:39 PM IST
सार

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 5,614 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण किया है, जो कि तय लक्ष्य 5,150 किलोमीटर से ज्यादा है।

विज्ञापन
NHAI constructs 5614 km of National Highways in FY25 exceeds target road infrastructure in India
National Highway - फोटो : X/@nitin_gadkari
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) (एनएचएआई) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 5,614 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण किया है, जो कि तय लक्ष्य 5,150 किलोमीटर से ज्यादा है। इस उपलब्धि की जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।



यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Ciaz: मारुति सुजुकी सियाज हुई बंद, लेकिन नई अवतार में वापसी के संकेत!
NHAI constructs 5614 km of National Highways in FY25 exceeds target road infrastructure in India
National Highway - फोटो : X/@Nitin_Gadkari
अब तक का सबसे ज्यादा पूंजीगत व्यय
एनएचएआई ने इस साल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर 2,50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए, जो अब तक का सबसे ज्यादा पूंजीगत व्यय है। पहले इसका लक्ष्य 2,40,000 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन वास्तविक खर्च इससे ज्यादा हुआ। यह व्यय सरकारी बजट समर्थन और एनएचएआई के अपने संसाधनों से किया गया है।

यह भी पढ़ें - KTM 125 Duke And RC 125: केटीएम 125 ड्यूक और आरसी 125 भारत में बंद, नई बाइक ले सकती हैं जगह!
NHAI constructs 5614 km of National Highways in FY25 exceeds target road infrastructure in India
National Highway - फोटो : PTI
पिछले वर्षों की तुलना में 21% की बढ़ोतरी
बयान के अनुसार, अगर पिछले वर्षों से तुलना करें तो वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह व्यय 2,07,000 करोड़ रुपये था, जबकि 2022-23 में 1,73,000 करोड़ रुपये था। यानी इस साल पूंजीगत व्यय में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और 2022-23 की तुलना में 45 प्रतिशत ज्यादा खर्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - Driving: ये है ड्राइविंग के लिए सबसे खतरनाक देश, अमेरिका से ज्यादा सुरक्षित है भारत, इस रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
NHAI constructs 5614 km of National Highways in FY25 exceeds target road infrastructure in India
National Highway - फोटो : X/@Nitin_Gadkari
हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए तीन तरह के तरीकों से जुटाई गई फंडिंग
एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग जुटाने के लिए तीन प्रमुख तरीकों का इस्तेमाल किया:
  • टोल ऑपरेट ट्रांसफर (TOT)
  • इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT)
  • टोल सेक्युरिटाइजेशन

बयान के अनुसार, इस साल एनएचएआई ने 28,724 करोड़ रुपये के एसेट्स मॉनेटाइज किए। इसमें एकल दौर में सबसे ज्यादा InvIT रसीद 17,738 करोड़ रुपये की रही।


यह भी पढ़ें - Traffic Violations: दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! AI और 4D रडार इंटरसेप्टर से रखी जाएगी कड़ी नजर
विज्ञापन
NHAI constructs 5614 km of National Highways in FY25 exceeds target road infrastructure in India
National Highways - फोटो : अमर उजाला
हाईवे निर्माण में लगातार हो रही है वृद्धि
एनएचएआई की यह उपलब्धि भारत के सड़क और परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लगातार बढ़ते पूंजीगत व्यय और हाईवे निर्माण के नए रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि सरकार बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है। 

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो लाइसेंस हो सकता है निलंबित, एक अप्रैल से सख्त हो रहे हैं नियम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed