फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस केंद्रीय मंत्री को पसंद आई MG ZS EV इलेक्ट्रिक SUV, शुरू हुई दो वेरियंट्स की बुकिंग

Sat, 21 Dec 2019 01:59 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 21 Dec 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Minister nitin gadkari drives the Hyundai Kona Rival mg zs EV electric car, Booking started
Nitin Gadkari MG ZS EV - फोटो : Social Media

MG Motor ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी MG ZS EV को हाल ही दिसंबर में शोकेस किया था। इस कार को अगले साल जनवरी 2020 में लॉन्च किया जाना है। वहीं कंपनी ने अब इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को दो वेरियंट में लॉन्च करेगी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमजी मोटर की इस इलेक्ट्रिक कार को पेश किया।

Minister nitin gadkari drives the Hyundai Kona Rival mg zs EV electric car, Booking started
Nitin Gadkari MG ZS EV - फोटो : Social Media

बुकिंग हुई शुरू

एमजी मोटर ने अपनी ऑल इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV की आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो पचार हजार रुपये देकर वेबसाइट के जरिये इसकी बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि एमजी ने इसकी आधिकारिक कीमतों का एलान नहीं किया है, लेकिन इसकी कीमतें 20 से 25 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती हैं। MG ZS EV की कड़ी टक्कर Hyundai Kona से होनी है और यह कोना से लंबी है। MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह सफेद, नीले और लाल रंगी की कलर स्कीम में मिलेगी। शुरुआत में यह कार दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में ही उपलब्ध होगी।  
 

Minister nitin gadkari drives the Hyundai Kona Rival mg zs EV electric car, Booking started
Nitin Gadkari MG ZS EV - फोटो : Social Media

Exclusive वेरियंट

इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Minister nitin gadkari drives the Hyundai Kona Rival mg zs EV electric car, Booking started
MG ZS EV Interior - फोटो : Youtube

Excite वेरियंट

वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
Minister nitin gadkari drives the Hyundai Kona Rival mg zs EV electric car, Booking started
MG ZS EV Euro NCAP Crash Test - फोटो : Euro NCAP

सेफ्टी फीचर्स

दोनों ही वेरियंट्स में छह एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट, डीसेंट कंट्रोल, TPMS पेडेस्टेरियन वार्निंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और रिअर फॉग लैंप्स जैसे फीचर होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed