फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mercedes benz glc coupe facelift mercedes benz glc coupe 2020 mercedes benz glc coupe price in india

Mercedes-Benz GLC Coupe भारत में 3 मार्च को होगी लॉन्च, जानें इसके शानदार फीचर्स और कीमत

Fri, 21 Feb 2020 04:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2020 04:24 PM IST
सार

Mercedes-Benz GLC Coupe (मर्सिडीज बेंज जीएलसी कूप) के ग्लोबल डेब्यू के एक साल बाद, मर्सिडीज आखिरकार भारत में अपनी इस नई कूपे कार को ला रही है।

विज्ञापन
mercedes benz glc coupe facelift mercedes benz glc coupe 2020 mercedes benz glc coupe price in india
Mercedes Benz GLC Coupe - फोटो : social media

विस्तार

Mercedes-Benz ने घोषणा की है कि GLC Coupe का फेसलिफ्ट वर्जन 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस कूपे कार को सबसे पहले मार्च 2019 में Geneva Motor Show में प्रदर्शित किया था। 
विज्ञापन

फीचर्स

इस फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। बदलाव इतने कम है कि उन्हें स्पॉट करना मुश्किल है। ग्रिल, फ्रंट बम्पर, एलईडी लाइट्स में मामूली अंतर नजर आता है। अंदर की तरफ, पहली बार MBUX मल्टीमीडिया सिस्टम दिया गया है, जो अब, हे मर्सिडीज के वॉयस कंट्रोल के साथ सभी नई मर्सिडीज कारों में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर

नए GLC Coupe में डैशबोर्ड को नया डिजाइन दिया गया है। सेंट्रल कंसोल नया है, एयर-वेंट का डिजाइन नई Mercedes A-Class के जैसा ही है। मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील में भी कुछ नयापन है, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच का सेंटर-माउंटेड डिस्प्ले और ट्रांसमिशन टनल पर लगा एक मल्टीफंक्शनल टचपैड। 
विज्ञापन

इंजन

हालांकि सबसे बड़ा बदलाव यह है कि यह फेसलिफ्ट AMG वर्जन के साथ नहीं आएगी। नई जीएलसी कूपे में एक हल्के हाइब्रिड पेट्रोल और दो डीजल इंजन मिलेगा। सभी वेरिएंट 4MATIC 4WD के साथ आएंगे। 2.0 लीटर GLC 300 में नए C-Class वाला 254bhp 48v इंजन मिलेगा। GLC डीजल दो वेरिएंट में आएगा। 220d इंजन में 191bhp का पावर मिलेगा, जबकि 300d में 242bhp का पावर मिलेगा। मर्सिडीज का दावा है कि इंजन बेहतर माइलेज देगा, और यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। 

सुरक्षा फीचर्स

नए GLC कूपे में कई सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक ड्राइवर असिस्टेंस पैक मिलेगा, जो ट्रैफिक जाम और गोल चक्कर को देखते हुए स्पीड को कंट्रोल करेगा। एक्टिव स्टीयरिंग लेन बदलने में मदद करेगी और स्पीड के मुताबिक खुद-ब-खुद समायोजित हो जाएगी। इसके साथ एक्टिव लेन का फीचर भी मिलेगा। 

कीमत

नए GL Coupe की कीमत लगभग 55 से 65 लाख रुपये हो सकती है। GLC Coupe facelift की टक्कर BMW X4 (बीएमडब्ल्यू X4), Porsche Macan (पोर्श मैकेन), Volvo XC60 (वोल्वो XC60) जैसी प्रीमियम गाड़ियों से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed