Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को एलान किया कि उसने जुलाई 2023 में कुल 181,630 कारें बेचीं। भारतीय बाजार में वाहन निर्माता ने 154,685 यूनिट्स की खुदरा बिक्री की, जबकि उसने विदेशी बाजारों में 22,199 कारों का निर्यात किया। साथ ही, कार ब्रांड ने एक नियामक फाइलिंग में आगे कहा कि उसने टोयोटा को 4,746 कारें बेचीं। कंपनी ने एक रिलीज जारी की है जिससे यह भी पता चलता है कि वाहन निर्माता के लिए यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। जबकि मारुति सुजुकी की हमेशा से मजबूत रही एंट्री-लेवल और कॉम्पैक्ट हैचबैक श्रेणी की बिक्री संख्या में काफी गिरावट देखी गई है।
2 of 4
Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
यूटिलिटी व्हीकल्स सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने जुलाई 2023 में 62,049 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 23,272 यूनिट्स बेची गई थीं। इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच, ऑटोमेकर ने 188,450 यूनिट्स यूटिलिटी वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 104,124 यूनिट्स यूटिलिटी वाहन बेचे गए थे।
3 of 4
मारुति ऑल्टो के-10
- फोटो : Maruti Suzuki
हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने पिछले महीने 76,692 कारें बेचीं, जो एक साल पहले इसी महीने में पंजीकृत 1,05,151 यूनिट्स से काफी कम है। इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान वाहन निर्माता ने उसी सेगमेंट में 3,27,917 कारें बेचीं, जो एक साल पहले इसी अवधि में दर्ज की गई 3,59,015 यूनिट्स से कम है।
4 of 4
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Marut Suzuki
इस साल जुलाई में, ऑल्टो और एस-प्रेसो को मिलाकर 9,590 यूनिट्स बिकीं, जो एक साल पहले इसी महीने में दर्ज की गई 20,333 यूनिट्स से 50 प्रतिशत कम है। जुलाई 2023 में बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर को मिलाकर 67,102 कारों की बिक्री हुई, जो एक साल पहले इसी महीने में पंजीकृत 84,818 यूनिट्स से कम है। इससे साफ तौर पर पता चलता है कि कैसे हैचबैक, जो वाहन निर्माता की बिक्री संख्या में बहुत ज्यादा योगदान करती थी, खुदरा संख्या में गिरावट का सामना कर रही है। जबकि बढ़ी हुई मांग और एसयूवी पर मारुति सुजुकी के जोर का उसे फायदा मिला है।