लंबे लॉकडाउन के कारण ऑटो सेक्टर कठिन दौर से गुजर रहा है। अप्रैल में इंडस्ट्री ने एक भी कार नहीं बेची है। इसके बाद कंपनियों ने ऑनलाइन बिक्री का सहारा लिया है। अब कंपनियां अपने नुकसान को कम करने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन ऑफर दे रही हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि वायरस के बाद भी यह सेक्टर एक बड़े बदलाव से गुजरेगा। यानी खरीदारी का पूरा तरीका ही बदल जाएगा।
मई में Maruti की कारें खरीदने का बेहतरीन मौका, इन गाड़ियों पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट
निजी वाहनों की तरफ बढ़ेगा झुकाव
इस बीच मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि वायरस संकट के बाद मोटर वाहन की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों का सार्वजिनिक वाहन की बजाय निजी वाहनों की तरफ झुकाव होगा।
20 से 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
बता दें कि मारुति सुजुकी कंपनी अपनी कुछ गाड़ियों पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही हैं। कंपनी मारुति Alto 800 और S-Presso पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है तो वहीं WagonR और Celerio पर 20 से 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी Maruti Eeco पर भी 10 हजार रुपये तक की छूट दे रही है।
सबसे अधिक डिमांड वाली हैचबैक पर भी डिस्काउंट
Maruti Swift बाजार में सबसे अधिक मांग वाली हैचबैक कारों में से एक है। कंपनी इस पर भी 20 हजार रुपये की छूट दे रही है। यह छूट सबकॉम्पैक्ट सेडान डिजायर के पुराने और नए मॉडल दोनों के लिए लागू है। मौजूदा मारुति डिजायर पर 20 हजार रुपये की छूट मिल रही है जबकि इसके पुराने मॉडल पर यह छूट 25 हजार रुपये तक है।
इन टैक्सी मॉडल्स पर भी पा सकते हैं छूट
मारुति सुजुकी की मारुति टूर (डिजायर टैक्सी) S, H1 और H2 मॉडल पर क्रमशः 15,000 रुपये, 20,000 रुपये और 25,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं ‘V AC’ पेट्रोल और ‘V AC’ CNG जैसे वैरिएंट में प्रत्येक पर 10,000 रुपये की कटौती की गई है। जबकि ईको-बेस्ड मारुति टूर V STD मॉडल पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।