फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए नई Mahindra Thar 2020 की ये पांच खासियतें, अगस्त में हो सकती है लॉन्च

Mon, 11 May 2020 03:41 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
New Mahindra Thar: some things you need to know
Mahindra Thar BS6 - फोटो : Social Media

Mahindra एंड Mahindra कंपनी अपनी Thar का न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा थार देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक है। ग्राहक भी इस नई थार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 2020 महिंद्रा थार एसयूवी को अगस्त में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अगर आप भी इस एसयूवी को पसंद करते हैं और खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कुछ बातें आपको जरूर जाननी चाहिए।  

New Mahindra Thar: some things you need to know
Mahindra Thar - फोटो : Mahindra

नई महिंद्रा का ग्राहक कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने थार को 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित करने का एलान किया था, लेकिन किसी कारणवश थार को पेश नहीं किया गया। हालांकि थार की तस्वीरें अप्रैल 2019 से ही देखने को मिल रही हैं। अब इस एसयूवी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसे अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी महिंद्रा थार के लिमिटेड एडिशन को ही निकालने की घोषणा की है।      

 

New Mahindra Thar: some things you need to know
mahindra thar

पुरानी थार से होगी महंगी

महिंद्रा थार आपको नए डिजाइन में देखने को मिलेगी। इसमें गोल हेडलैम्प्स, सात-स्लेट ग्रिल को शामिल किया जाएगा। एसयूवी के पहियों को भी डिजाइन किया जाएगा। बाजार में महिंद्रा थार की अपनी एक अलग पहचान है। भारतीय बाजार में यह काफी पॉपुलर है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 10 से 14 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Mahindra Thar: some things you need to know
New Mahindra Thar SUV - फोटो : Social Media

ज्यादा सुविधाओं से होगी लैस

नई 2020 महिंद्रा पहले से ज्यादा सुविधाओं से लैस होगी। नई एसयूवी में नए मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट आदि दिया जाएगा। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें दो एयरबैग्स, ABS के साथ EBD,रियर पार्किंग सेंसर आदि दिए जाएंगे। इसके टॉप-वेरियंट्स में रियर पार्किंग कैमरा भी होगा। एसयूवी में फ्रंट-फेसिंग सेकंड-रो सीट्स मिलेंगी। 

विज्ञापन
New Mahindra Thar: some things you need to know
महिंद्रा थार - फोटो : Mahindra & Mahindra

2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प

महिंद्रा नई थार बीएस6 एसयूवी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगी। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 140 एचपी का पावर जनरेट करता है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, लेकिन थार में इसे कुछ समय बाद शामिल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा एसयूवी में नए 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलेगा। उम्मीद है कि यह कार पुरानी थार से महंगी होगी। कंपनी की पुरानी थार की कीमत  9.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed