फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Celerio S-CNG Launch: आ गया नई सेलेरियो का सीएनजी मॉडल, देती है बंपर माइलेज, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 17 Jan 2022 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 06:02 PM IST
सार

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को अपनी नई अपडेटेड Celerio (सेलेरियो) का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया है। मिलेगा शानदार माइलेज।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio S-CNG Car Launch in India Check Features Milage Price Read All Details in Hindi maruti celerio cng 2022 model launched in india maruti suzuki celerio cng new model 2021 price features specifications
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने सोमवार को अपनी नई अपडेटेड Celerio (सेलेरियो) का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया है। नई मारुति सेलेरियो पिछले साल नवंबर में भारत में कई अपडेट के साथ उतारी गई थी। मारुति सेलेरियो इस समय भारतीय बाजार में सबसे अधिक ईंधन कुशल पेट्रोल कार के रूप में जानी जाती है। मारुति सेलेरियो अब उन खरीदारों को आकर्षित करने की फिराक में है जहां सीएनजी आसानी से उपलब्ध है। 
Maruti Suzuki Celerio S-CNG Car Launch in India Check Features Milage Price Read All Details in Hindi maruti celerio cng 2022 model launched in india maruti suzuki celerio cng new model 2021 price features specifications
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च - फोटो : Maruti Suzuki
सीएनजी मॉडल की बिक्री बढ़ी 
मारुति का दावा है कि उसने पिछले पांच वर्षों में अपनी सीएनजी वाहनों की बिक्री में 22 प्रतिशत सीएजीआर की बढ़ोतरी दर्ज की है। मारुति सुजुकी देश में फैक्ट्री फिटेड सीएनजी कारों की पेशकश करने में सबसे आगे रही है। मारुति सुजुकी में मार्केटिंग और बिक्री के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "हमारे पास सड़क पर आठ ग्रीन मॉडल का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है और हम ने लगभग 9,50,000 एस-सीएनजी वाहन बेचे हैं।" ऑल-न्यू सेलेरियो एस- सीएनजी हमें भारत में ग्रीन व्हीकल्स को बड़े पैमाने पर अपनाने की हमारी महत्वाकांक्षा के करीब एक कदम आगे ले जाएगी।" 
Maruti Suzuki Celerio S-CNG Car Launch in India Check Features Milage Price Read All Details in Hindi maruti celerio cng 2022 model launched in india maruti suzuki celerio cng new model 2021 price features specifications
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च - फोटो : Twitter
इंजन और माइलेज
इस लोकप्रिय हैचबैक का सीएनजी वर्जन पेट्रोल मॉडल के जैसी ही डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने कार में सिर्फ एक ही बदलाव किया है और वह है कि इसमें एक सीएनजी टैंक लगाया गया है। इसे 1.0-लीटर डुअल-जेट डुअल VVT K-Series इंजन से पावर मिलती है जिसे 60-लीटर क्षमता वाले CNG टैंक के साथ जोड़ा गया है। मारुति का कहना है कि Celerio CNG का प्रमाणित माइलेज 35.60 किलोमीटर प्रति किलो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio S-CNG Car Launch in India Check Features Milage Price Read All Details in Hindi maruti celerio cng 2022 model launched in india maruti suzuki celerio cng new model 2021 price features specifications
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च - फोटो : Maruti Suzuki
पावर डिटेल्स
सेलेरियो सीएनजी 82.1 Nm का टार्क जेनरेट करती है जो पेट्रोल वर्जन में मिलने वाले 89 Nm से सिर्फ थोड़ा सा कम है। साथ ही सीएनजी मॉडल में 56 hp का पावर मिलता है जो पेट्रोल वर्जन के 64 hp की तुलना में थोड़ा कम है। लेकिन सेलेरियो सीएनजी जहां सही आकड़े पेश करती है, वह है इसकी कम चलने वाली लागत। Maruti Suzuki Celerio सिर्फ पेट्रोल-ओनली ऑप्शन में चलाने पर 26.68 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। जबकि CNG वैरिएंट हर किलो सीएनजी में 35.60 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio S-CNG Car Launch in India Check Features Milage Price Read All Details in Hindi maruti celerio cng 2022 model launched in india maruti suzuki celerio cng new model 2021 price features specifications
मारुति सुजुकी सेलेरियो एस-सीएनजी कार भारत में लॉन्च - फोटो : Maruti Suzuki
मिलता है ज्यादा स्पेस
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसका इस्तेमाल मारुति अपने अन्य हैचबैक वैगनआर, स्विफ्ट और बलेनो में करती है। नई सेलेरियो अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी है और इसकी लंबाई 3,695 mm, चौड़ाई 1,655 mm, ऊंचाई 1,555 mm और व्हीलबेस 2,435 mm है। इसकी लंबाई और ऊंचाई आउटगोइंग मॉडल के जितनी ही है, लेकिन नया मॉडल 55 mm चौड़ा है, जबकि व्हीलबेस 10 mm ज्यादा लंबा है। नई सेलेरियो का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है, जो पहले से 5mm ज्यादा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed