{"_id":"67d12ba7e9e8d7a42f033acd","slug":"make-long-trip-from-car-during-summer-hasslefree-keep-these-accessories-in-cars-2025-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trip Advice: गर्मियों में रोड ट्रिप होगी मजेदार, बस ये जरूरी सामान कार में रखना न भूलें!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Trip Advice: गर्मियों में रोड ट्रिप होगी मजेदार, बस ये जरूरी सामान कार में रखना न भूलें!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:09 PM IST
सार
Car Travel Advice: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप कार से कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ एक्सेसरीज साथ में जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
Road Trip
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों की छुट्टियों में कार से लंबे सफर का अलग ही मजा होता है। लेकिन अगर सफर के दौरान जरूरी चीजें न हों, तो ये मजा परेशानी में बदल जाता है। ऐसे में आपको कुछ अहम एक्सेसरीज और उपकरण जरूर साथ रखने चाहिए, ताकि सफर आरामदायक और परेशानी मुक्त रहे। आइए जानते हैं लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले आपको साथ में कौस-सी एक्सेसरीज रखनी चाहिए।
2 of 6
Car Tyre Puncture
- फोटो : Freepik
1. कार की बेसिक किट
लंबी यात्रा के दौरान कार का पंचर हो जाना या किसी छोटे-मोटे मैकेनिकल इश्यू का आ जाना आम बात है। इसलिए स्पेयर टायर और टूल किट हमेशा साथ रखें। अचानक बैटरी डाउन होने पर जम्प स्टार्टर और केबल्स आपकी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, फर्स्ट एड किट भी कार में रखना जरूरी है ताकि कोई छोटी-मोटी चोट लगने पर तुरंत इलाज किया जा सके।
3 of 6
पानी
- फोटो : Adobe Stock
2. गर्मी से बचाव के जरूरी उपकरण
गर्मियों में यात्रा के दौरान कार का इंटीरियर बेहद गर्म हो सकता है। ऐसे में कार के शीशों पर सनशेड लगाने से अंदर का तापमान नियंत्रित रहेगा। सफर के दौरान हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है, इसलिए पोर्टेबल कूलर और पानी की बोतलें जरूर रखें। अगर आप प्रदूषित इलाकों से गुजर रहे हैं, तो कार एयर प्यूरीफायर भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Car Dashcam
- फोटो : Hyundai
3. सफर के लिए टेक्नोलॉजी गैजेट्स
अगर आप लंबी यात्रा पर हैं, तो मोबाइल चार्जर और पावर बैंक साथ रखना जरूरी है ताकि फोन की बैटरी खत्म न हो। कई बार पहाड़ी या दूर-दराज के इलाकों में नेटवर्क नहीं मिलता, ऐसे में GPS नेविगेशन डिवाइस आपकी सही दिशा दिखाने में मदद करेगा। वहीं, डैशकैम आपकी यात्रा के हर पल को रिकॉर्ड कर सकता है और किसी अनहोनी स्थिति में भी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
स्नैक्स लाइट करेंगे मूड
- फोटो : Adobe
4. आराम और मनोरंजन के लिए चीजें
लंबी यात्रा के दौरान आराम बहुत जरूरी होता है, इसलिए नेक पिलो और कंबल साथ ले जाना फायदेमंद रहेगा। सफर को मजेदार बनाने के लिए अपनी पसंदीदा म्यूजिक प्लेलिस्ट तैयार करें या पोर्टेबल स्पीकर साथ रखें। रास्ते में भूख लगने पर हल्के स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्किट और ड्राई फ्रूट्स सफर को और भी आनंददायक बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।