{"_id":"64242fdb3646839a3d014047","slug":"mahindra-thar-suv-accomplish-production-milestone-of-one-lakh-units-2023-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Thar: महिंद्रा थार एसयूवी ने रचा कीर्तिमान, हासिल किया एक लाख यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Thar: महिंद्रा थार एसयूवी ने रचा कीर्तिमान, हासिल किया एक लाख यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा
Wed, 29 Mar 2023 06:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने बुधवार को एलान किया कि उसने 2.5 साल से भी कम समय में लेटेस्ट जेनरेशन थार एसयूवी के लिए 1,00,000 यूनिट्स के उत्पादन का मील का पत्थर हासिल किया है। थार की लैंडमार्क यूनिट को सफेद बॉडी कलर में रोल आउट किया गया। न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को 2020 के अक्तूबर में इसके लेटेस्ट अवतार में लॉन्च किया गया था, जिसमें पेट्रोल इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, बाहर की तरफ नए स्टाइलिंग अपडेट और ज्यादा कनेक्टेड और अपमार्केट केबिन जैसे कई अपडेट शामिल थे। एसयूवी ने अपने परफॉर्मेंस और डिजाइन के लिए कई अवार्ड्स और तारीफें बटोरी हैं।
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
यह उपलब्धि थार की लोकप्रियता और देश में एसयूवी की बढ़ती मांग को जाहिर करती है। इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं, स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज, फीचर्स की एक लंबी लिस्ट और सभी इलाकों में ड्राइव करने की क्षमताओं की वजह से, यह एसयूवी शहर और हाईवे दोनों ड्राइविंग जरूरतों के लिए बेहतर साबित हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, "हम थार को इतनी सारी यादों और यात्राओं का हिस्सा बनते हुए देखकर रोमांचित हैं, चाहे वह कैंपिंग एडवेंचर हो या दोस्तों के साथ वीकेंड गेटअवे।"
Mahindra Thar
- फोटो : Social Media
यह एसयूवी अब 4x4 (ऑल व्हील ड्राइव) और RWD (रियर व्हील ड्राइव) दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इससे खरीदारों को ज्यादा ऑप्शंस मिलते हैं। थार के 4x4 वेरिएंट को ऑफ-रोडिंग एडवेंचर की तलाश करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत ड्राइवट्रेन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई ट्रांसफर केस जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
थार के RWD वेरिएंट को उन लोगों के लिए आदर्श माना जाता है जो एक यूनिक डिजाइन और रोजमर्रा की आरामदायक आवाजाही के साथ-साथ हाईवे में ड्राइविंग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ने हाल ही में 26 मार्च को दिल्ली में आयोजित चैंपियनशिप में विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निखत जरीन के प्रदर्शन के बाद उन्हें एक थार एसयूवी उपहार में दी थी। उन्होंने वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 से हराकर अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता। इससे पहले भी कंपनी ने देश के लिए पुरस्कार जीतने वाले भारतीय एथलीटों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रांड न्यू मॉडल के साथ पुरस्कृत किया है। इन एथलीटों में सबसे प्रमुख ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और जेवलिन चैंपियन नीरज चोपड़ा हैं।