{"_id":"5e26b3918ebc3e4af024301b","slug":"hyundai-aura-launch-hyundai-aura-specifications-and-price-hyundai-aura-booking-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai की Compact Sedan कार Aura भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और बुकिंग डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai की Compact Sedan कार Aura भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और बुकिंग डिटेल्स
Tue, 21 Jan 2020 01:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Aura Launch
- फोटो : Social Media
Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) की Sub-Compact Sedan (सब-कॉम्पैक्ट सेडान) कार Aura (ऑरा) भारत में लॉन्च हो गई है। Hyundai Aura पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी ने कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। इसे कंपनी की वेबसाइट या उसके डीलरशिप के जरिये 10 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है। देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी Hyundai ने पिछले साल 19 दिसंबर को अपनी नई कार Aura को पेश किया था। इसके बाद से ही सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
Hyundai Aura Front
- फोटो : Social Media
इंजन
Hyundai Aura का डिजाइन और लुक बेहद खूबसूरत है और यह हैचबैक कार Grand i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर पर बेस्ड है। इसकी पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी। सब-कॉम्पैक्ट सेडान Hyundai Aura में BS6 इंजन दिया गया है। यह ह्यूंदै की दूसरी कार होगी जिसमें नए उत्सर्जन मानक वाला बीएस6 इंजन मिलेगा। इससे पहले Grand i10 Nios में भी यही इंजन दिया जा चुका है। ऑरा की स्टाइलिंग कंपनी की नई हैचबैक कार Hyundai Grand i10 NIOS से प्रेरित है।
Hyundai Aura BS6 Engine
- फोटो : Hyundai
तीन इंजन ऑप्शन के साथ
Hyundai Aura में बीएस6 1.2 लीटर Kappa T-GDI चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इसमें तीन सिलेंडर 1.2 लीटर ECOTORQ डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 74 एचपी की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। दोनों ही इंजन स्टैंडर्ज्ञड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMY ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। इसके अलावा तीन सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 99 एचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट देगा। यही इंजन ह्यूंदै वेन्यू में भी दिया गया है। इसके अलावा इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Aura Interior
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)
इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें सेंटर में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। वहीं इसमें Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम सेटअप, इको कोटिंग और एयर कर्टन और रियर सेंटर आर्मरेस्ट मिलेंगे। ड्राइवर साइड पर 5.3 इंच का स्पीडोमीटर और एमआईडी के साथ वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलेगा। कार में स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में ड्यूल एयरबैग्स, ABS विद EBD मिलेंगे। साथ ही इसके केबिन में ब्रॉन्ज (तांबे) रंग का बेजोड़ समावेश मिलेगा।
विज्ञापन
Hyundai Aura Launch
- फोटो : Social Media