फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda-Nissan: होंडा-निसान से पहले भी हुए हैं विलय, जानें टॉप-5 मर्जर जिसने वाहन उद्योग जगत को हिला कर रख दिया

Tue, 24 Dec 2024 05:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 05:28 PM IST
सार

होंडा कार्स और निसान मोटर, दो वैश्विक ऑटो प्रमुख कंपनियां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार निर्माता समूह बनाने के लिए हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। इसने ऑटोमोटिव जॉइन्ट वेंचर्स (संयुक्त उपक्रमों) को भी सुर्खियों में ला दिया है। यहां हम आपको ऐसी पांच प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के विलय के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दुनिया को हिलाकर रख दिया। जबकि इनमें से कुछ कामयाब विलय साबित हुए, वहीं कुछ असफल रहे।

विज्ञापन
Honda Nissan Mitsubishi Partnership Top 5 merger and acquisitions in Automobile Industry in World
Automobiles - फोटो : iStock
होंडा कार्स और निसान मोटर, दो वैश्विक ऑटो प्रमुख कंपनियां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार निर्माता समूह बनाने के लिए हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। होंडा और निसान ने एक अन्य जापानी ऑटो दिग्गज मित्सुबिशी के साथ मिलकर एक नई होल्डिंग कंपनी स्थापित करने के लिए चर्चा शुरू कर दी है। जिसके तहत तीनों ऑटो निर्माता वैश्विक बाजार के लिए कारें बनाएंगे।


इस गठबंधन के गठन के पीछे मुख्य उद्देश्य चीनी कार निर्माताओं की बढ़ती चुनौतियों से निपटना है, खासकर इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में। पिछले कुछ वर्षों में, BYD, Nio आदि जैसी चीनी वाहन निर्माता अन्य वैश्विक वाहन निर्माताओं को चुनौती देने वाली प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरी हैं। 
Honda Nissan Mitsubishi Partnership Top 5 merger and acquisitions in Automobile Industry in World
Nissan Motor and Honda Cars - फोटो : Nissan Motor, Honda Cars
इस नए ऑटोमोटिव गठबंधन के गठन के साथ, होंडा, निसान और मित्सुबिशी जैसी कार निर्माता कंपनियां आने वाले वर्षों में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का लक्ष्य बना रही हैं। साथ ही, इसने ऑटोमोटिव जॉइन्ट वेंचर्स (संयुक्त उपक्रमों) को भी सुर्खियों में ला दिया है। यहां हम आपको ऐसी पांच प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के विलय के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दुनिया को हिलाकर रख दिया। जबकि इनमें से कुछ कामयाब विलय साबित हुए, वहीं कुछ असफल रहे।
Honda Nissan Mitsubishi Partnership Top 5 merger and acquisitions in Automobile Industry in World
Maserati Gran Turismo Trofeo MC20 Cielo - फोटो : Maserati
स्टेलेंटिस
Stellantis (स्टेलेंटिस) 2021 में इतालवी-अमेरिकी समूह Fiat Chrysler Automobiles (फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स) (FCA) और French PSA Group (फ्रेंच PSA समूह) के विलय के जरिए अपने गठन के बाद से सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चरिंग समूहों में से एक बना हुआ है। 2023 तक, स्टेलेंटिस बिक्री के हिसाब से टोयोटा, फॉक्सवैगन समूह और ह्यूंदै मोटर समूह के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्माता समूह था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Nissan Mitsubishi Partnership Top 5 merger and acquisitions in Automobile Industry in World
Ram 2500 Pickup Truck - फोटो : Ram Trucks
स्टेलेंटिस समूह के पास Abarth (अबार्थ), Alfa Romeo (अल्फा रोमियो), Chrysler (क्रिसलर), Citroen (सिट्रोएन), Dodge (डॉज), DS (डीएस), Fiat (फिएट), Jeep (जीप), Lancia (लैंसिया), Maserati (मासेराती), Opel (ओपल), Peugeot (प्यूजो), Ram Trucks (राम ट्रक्स) और Vauxhall (वॉक्सहॉल) जैसे प्रमुख कार निर्माता ब्रांड हैं। विलय के समय, स्टेलेंटिस के पास लगभग 300,000 कर्मचारी, 30 देशों में विनिर्माण सुविधाएं और 130 से ज्यादा देशों में वाहनों की बिक्री करती थी।
विज्ञापन
Honda Nissan Mitsubishi Partnership Top 5 merger and acquisitions in Automobile Industry in World
Maruti Suzuki Dzire 2024 - फोटो : Amar Sharma
सुजुकी और टोयोटा
Suzuki (सुजुकी) और Toyota (टोयोटा) ने कोई संयुक्त उद्यम नहीं बनाया, लेकिन कई परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए हाथ मिलाया। Suzuki Motor Corporation (सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन) और Toyota Motor Corporation (टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन) ने 2017 में एक व्यापारिक गठबंधन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जिसके तहत दोनों कंपनियां एक-दूसरे के साथ वाहन आर्किटेक्चर, विशिष्ट मॉडल और तकनीक, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में साझा करने के लिए सहमत हुईं। भारत इस गठबंधन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जहां टोयोटा ग्लैंजा, अर्बन क्रूजर टैसर, रुमियन और अर्बन क्रूजर हाइडर जैसी मारुति सुजुकी की रीब्रांडेड कारें बेचती है। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी इनविक्टो बेचती है, जो एक रीब्रांडेड टोयोटा कार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed