Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने जुलाई 2023 महीने के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया है। जापानी कार निर्माता की भारतीय शाखा पिछले महीने घरेलू बाजार में 4,864 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही, जिसमें साल-दर-साल 28.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल की समान अवधि में इसकी बिक्री 6,784 यूनिट्स रही थी।
2 of 4
Honda City Hybrid
- फोटो : Honda
होंडा कार्स इंडिया जुलाई 2023 में 4,864 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही, जिससे बिक्री में 28.3 प्रतिशत सालाना और 4.2 प्रतिशत MoM की गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2022 में इसकी घरेलू बिक्री 6,784 यूनिट्स रही जबकि इस साल जून में कंपनी ने 5,080 यूनिट बेचीं। निर्यात की बात करें तो होंडा ने जुलाई 2023 में 1,112 यूनिट्स का निर्यात किया जो जुलाई 2022 में निर्यात की गई 2,104 यूनिट्स की तुलना में 47 प्रतिशत से ज्यादा कम है।
3 of 4
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
कंपनी की उम्मीदें
बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, होंडा कार्स इंडिया के निदेशक, विपणन और बिक्री, युइची मुराता ने कहा, "हमने जुलाई'23 में सकारात्मक मांग का रुझान देखा है, हमारे दो मजबूत मॉडल, सिटी और अमेज अपने सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें हमारी नई पेशकश एलिवेट भी शामिल है, जिसने अपने ग्लोबल अनवील के बाद से बाजार में काफी दिलचस्पी पैदा की है।''
4 of 4
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
जल्द शुरू होगी एलिवेट की डिस्पैच
उन्होंने आगे कहा, "एलिवेट का उत्पादन जुलाई के आखिर से शुरू हो गया है और हम जल्द ही कारखाने से डिस्पैच शुरू कर देंगे। हमें विश्वास है कि यह बहुप्रतीक्षित एसयूवी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के लिए मांग के रुझान को बढ़ाने, इसके विकास को बढ़ावा देने और अपने लॉन्च के समय उद्योग में त्योहारी खुशियां लाने के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में विकसित होगी।''