{"_id":"6286357fc2459273d72fe154","slug":"highway-safety-tips-highway-car-driving-safe-highway-driving-tips-tips-know-before-driving-on-highway-things-to-check-in-your-car-bike-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Highway Driving Tips: हाइवे पर कर रहे हैं ड्राइविंग, तो सुरक्षित घर पहुंचने के लिए इन 10 जरूरी बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Highway Driving Tips: हाइवे पर कर रहे हैं ड्राइविंग, तो सुरक्षित घर पहुंचने के लिए इन 10 जरूरी बातों का रखें ध्यान
Thu, 19 May 2022 06:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 19 May 2022 06:04 PM IST
सार
अगर आप एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आप अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंच सकें। यहां हम आपको बता रहें सफर पर निकलने से कुछ अहम बातें जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
मोटर वाहन चलाने के दीवाने और रोड ट्रिप पसंद करने वाले अकसर लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। वीकेंड की छुट्टी मनानी हो, दोस्तों और परिवार के साथ कहीं जाना हो या कहीं एडवेंचर ट्रिप करनी हो, वजह चाहे जो हो। ड्राइविंग बहुत से लोगों के लिए दिलचस्पी भरा हो सकता है। लेकिन यात्रा को सुरक्षित और मजेदार बनाने के लिए आपको कुछ गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। हमारे देश में सड़कों की स्थिति अप्रत्याशित है। खासकर हाईवे पर ट्रैफिक नियम को लागू कराने के लिए हर जगह कोई मौजूद नहीं रहता। इसलिए इन परिस्थितियों में आपको और भी सतर्क रहने की जरूरत है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
यह जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आगर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिछले एक हफ्ते के दौरान टायर फटने या संतुलन बिगड़कर गाड़ी पलटने और वाहन दुर्घटनाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर आप एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आप अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंच सकें। यहां हम आपको बता रहें 10 अहम बातें जिन्हें सफर पर निकलने से पहले ध्यान में जरूर रखना चाहिए।
Delhi Meerut Expressway
- फोटो : अमर उजाला
एक स्पीड तय करें और उसका पालन करें
जब हाईवे ड्राइविंग की बात आती है तो मौज, मस्ती के बीच जिस चीज की सबसे ज्यादा अनदेखी की जाती है वह गाड़ी की स्पीड। हाईवे पर वाहन की हाई स्पीड बनाए रखना आसान है। क्योंकि सड़कें चौड़ी हैं और ट्रैफिक भी कम होता है। लेकिन सड़क पर लगाए गए स्पीड लिमिट के साइनबोर्ड की अनदेखी कभी ना करें। सड़क के जिस हिस्से में जितनी स्पीड का साइनबोर्ड लगा है, अपने वाहन की रफ्तार को उतना ही रखें। वे खासतौर आपकी और सड़क पर सफर कर रहे दूसरों की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं। इसलिए ड्राइविंग के दौरान आपको हमेशा इनके पालन करने की कोशिश करनी चाहिए।
हालांकि ये आसान नहीं है। वहां आपको रोकने वाला कोई नहीं होता है और फिर, आप अक्सर एक तेज रफ्तार वाहन की स्पीड को देखकर उससे बराबरी करने कोशिश की करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, सबसे अच्छी बात यह है कि आप सड़क का आकलन करें, परिस्थितियों को देखें और अपनी स्पीड तय करें। गीली सड़कें, रात में ड्राइविंग, तेज गति और हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक हो तो, दिमाग में तुरंत खतरे की घंटी बजनी चाहिए। ऐसी में अपनी रफ्तार को काबू में रखें।

car AC mileage on highway
- फोटो : Social
अचानक लेन न बदलें
आपको अपनी गाड़ी के साइड इंडिकेटर्स या सिगनल का सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। सड़क पर कहीं मुड़ना हो या रुकना हो तो इसकी सूचना समय से दें। सड़क में ड्राइविंग के दौरान लेन चेंज करने से पहले इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करें। अपनी दिशा अचानक से न बदलें। ट्रैफिक को अपने अगले मूव के बारे में इंडिकेटर से या जरूरी हो तो हाथ से भी बताएं। हाईवे में तेज रफ्तार से चल रही गाड़ियों में अचानल लेन बदलना हादसे को चुनौती देना है।

Car Driving
- फोटो : For Reference Only
सुरक्षित दूरी बनाए रखें
वाहन चलाने के दौरान, आपसे आगे चल रही या अगल-बगल की गाड़ियों से हमेशा उचित दूरी बनाए रखें। ज्यादातर दुर्घटनाएं बहुत नजदीक चलने की वजह से होती हैं। हाईवे पर कार चलाते समय आगे वाली गाड़ी से कम से कम 70 मीटर की दूरी रहना जरूरी है। साधारणतया, ड्राइविंग के समय अगर आपको सड़क के बीच में व्हाइट पट्टी (जो अधिकांश सड़कों पर होती ही है), दिखती है तो आप अगली कार से खुद को सुरक्षित दूरी पर मान सकते हैं। ट्रैफिक जाम में फंसने के दौरान भी अपने आसपास की परिस्थितियों पर पूरी निगाह बनाएं रखें। किसी भी गाड़ी के ज्यादा नजदीक जाने की कोशिश न करें।