Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Xpulse 200 2V मोटरसाइकिल को हटा दिया है। इससे यह इशारा मिलता है कि दोपहिया वाहन निर्माता ने भारतीय बाजार में इस मॉडल को बंद कर दिया होगा। अब Xpulse 200 को सिर्फ इसके 4V अवतार में ही बेचा जाएगा। जब 4V लॉन्च किया गया था, तो यह उम्मीद की जा रही थी कि हीरो मोटोकॉर्प Xpulse 200 2V को बंद कर देगी क्योंकि 4V वर्जन 2V का एक एडवांस्ड वर्जन है। Hero Motocorp Xpulse के एक ज्यादा पावरफुल वर्जन पर भी काम कर रहा है, जिसके भारतीय बाजार में अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
2 of 6
Hero Xpulse 200 4V Rally Edition
- फोटो : Hero Motocorp
Hero Xpulse 200 2V की कीमत 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। इस समय Xpulse 200 4V की कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यानी यह Xpulse 200 2V की तुलना में 10,000 रुपये महंगा है।
3 of 6
Hero Xpulse 200 4V Rally Edition
- फोटो : Hero Motocorp
Xpulse उन लोगों के बीच एक पसंदीदा मोटरसाइकिल बन गई है जो ऑफ-रोडिंग और ट्रेल राइडिंग करना चाहते हैं। यह इसकी विश्वसनीयता और रखरखाव की सस्ती लागत के कारण है। इसके अलावा, भले ही ऑफ-रोडिंग के दौरान मोटरसाइकिल गिरने पर कुछ टूट जाए, हीरो मोटोकॉर्प के व्यापक सर्विस नेटवर्क के कारण किसी भी टूटे हुए कलपुर्जे को खरीदना और रिप्लेस करना काफी आसान है।
4 of 6
Hero Xpulse 200 4V Rally Edition
- फोटो : Hero Motocorp
Xpulse 200 4V में 199.6 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो एयर-ऑयल कूल्ड है। यह 8,500 rpm पर अधिकतम 18.8 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 17.35 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
5 of 6
2022 Hero Xpulse 200T 4V Teaser
- फोटो : Hero Motocorp
हालांकि, इस समय आनेवाली Xpulse 421 को लेकर बाजार में चर्चा गर्म है। इंजन में सिंगल-सिलेंडर होगा और इसके लिक्विड-कूल्ड होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि Xpulse 421 कम पावरफुल नहीं होगी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसका पावर आउटपुट 35 से 40 bhp के बीच होगा। इस मोटरसाइकिल को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।