भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की ओर से 200 सीसी सेगमेंट की टूर बाइक को लॉन्च किया गया है।
कितना दमदार है इंजन
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
नई Hero Xpulse 200T 4V में कंपनी ने 200 सीसी का चार वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 19.1 पीएस और 17.3 न्यूटन मीटर की ताकत मिलती है। बाइक में ज्यादा टॉर्क देने का मकसद आरामदायक टूर बाइक की फीलिंग देना है। इंजन को पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे तेज स्पीड में भी बिना परेशानी चलाया जा सके। इसके लिए बाइक के गियर रेशो को भी अपडेट किया गया है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
कैसा है डिजाइन
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
बाइक के डिजाइन को भी अपडेट दिया गया है। बाइक में फुल एलईडी हैडलैंप दिए गए हैं जिसके साथ क्रोम का उपयोग किया गया है। इसके साथ ही बाइक में कलर्ड वाइजर, फ्रंट फोर्क स्लीव्स और कलर्ड सिलेंडर हेड भी दिया गया है। बाइक की सीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने पर भी ड्राइवर और यात्री को ज्यादा थकान का अनुभव नहीं होगा।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
मिलेंगे नए कलर
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
बाइक के साथ नए कलर्स को भी जोड़ा गया है। जिससे इसका डिजाइन और शानदार लगता है। हीरो एक्स पल्स 200टी में स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शीट गोल्ड कलर्स का विकल्प भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
तकनीक का भी रखा ध्यान
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : hero motocorp
टूरिंग बाइक होने के कारण कंपनी ने इसमें तकनीक का भी ध्यान रखा है। लंबी दूरी की यात्रा करने के समय राइडर को परेशानी ना हो इसके लिए कंपनी ने बाइक में फुल डिजिटल एलसीडी क्लस्टर दिया है, जिसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस फीचर के कारण स्मार्टफोन से कनेक्ट करने पर कॉल अलर्ट, नेविगेशन की सुविधा मिल पाएगी। अंडरसीट चार्जर के जरिए फोन को चार्ज किया जा सकता है। गियर इंडीकेटर और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ को भी बाइक में जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान