{"_id":"625036158d334734246c111e","slug":"google-return-to-office-news-google-return-to-office-2022-offer-google-urges-employees-to-return-to-office-offers-electric-scooters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Google: गूगल ने कर्मचारियों से कहा- दफ्तर आएं, भले ही दो दिन के लिए!, इलेक्ट्रिक स्कूटर तक देने के लिए तैयार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Google: गूगल ने कर्मचारियों से कहा- दफ्तर आएं, भले ही दो दिन के लिए!, इलेक्ट्रिक स्कूटर तक देने के लिए तैयार
Fri, 08 Apr 2022 06:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Unagi Electric Scooter
- फोटो : Unagi Scooters
दुनिया में टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Google (गूगल) कथित तौर पर खाड़ी क्षेत्र और अमेरिका में कई अन्य जगहों में अपने कर्मचारियों से दफ्तर लौटने की अपील कर रही है - भले ही वे हर हफ्ते कुछ दिनों के लिए ही आएं। इसके लिए कंपनी ने उनके लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान की पेशकश की है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जो दफ्तर लौटने का विकल्प चुनते हैं, गूगल ने उन कर्मचारियों को ई-स्कूटर की पेशकश करने के लिए Unagi (उनागी) के साथ करार किया है।
Google
- फोटो : unsplash.com
रिपोर्टों से पता चलता है कि ई-स्कूटर के लिए पात्र होने के लिए गूगल के कर्मचारियों को हर महीने नौ दिन दफ्तर आना पड़ेगा। टेक दिग्गज हर कर्मचारी के लिए हर यूनिट के लिए 50 डॉलर (करीब 3800 रुपये) के नामांकन शुल्क और छूट वाले 44.10 डॉलर (करीब 3346 रुपये) मासिक शुल्क का भुगतान करेगा। लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर पारंपरिक बैटरी से चलने वाले दोपहिया वाहनों की तरह नहीं है, बल्कि Unagi Model One (उनागी मॉडल वन) है।
Unagi Electric Scooter
- फोटो : Unagi Scooters
Unagi Model One में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलते हैं, जो 1.3 hp का पावर और 32 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 32 किमी प्रति घंटा है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 25 किमी की दूरी तय कर सकते हैं।
इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पेशकश कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने) के लंबे कार्यक्रम के बाद काम पर वापस लाने का एक नया तरीका हो सकता है। कोविड-19 महामारी के प्रसार के दौरान वर्क फ्रॉम होम पहली बार 2020 की शुरुआत में शुरू हुआ था।
इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पेशकश कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने) के लंबे कार्यक्रम के बाद काम पर वापस लाने का एक नया तरीका हो सकता है। कोविड-19 महामारी के प्रसार के दौरान वर्क फ्रॉम होम पहली बार 2020 की शुरुआत में शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unagi Electric Scooter
- फोटो : Unagi Scooters
उनागी के संस्थापक और सीईओ डेविड हाइमन ने कहा, "वे (गूगल) जानते हैं कि कर्मचारियों में आशंका है। लोग वास्तव में घर से काम करने के आदी हो गए हैं। और वे वापस आने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए वे सब कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि अन्य कंपनियां भी इसका पालन करेंगी। हमें लगता है कि यह दफ्तर के लिए एक शानदार लाभ है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन जगहों पर यह ऑफर मिलेगा उनमें गूगल के माउंटेन व्यू मुख्यालय के साथ-साथ सिएटल, किर्कलैंड, इरविन, सनीवेल, प्लाया विस्टा, ऑस्टिन और न्यूयॉर्क शहर में इसके कार्यालय शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन जगहों पर यह ऑफर मिलेगा उनमें गूगल के माउंटेन व्यू मुख्यालय के साथ-साथ सिएटल, किर्कलैंड, इरविन, सनीवेल, प्लाया विस्टा, ऑस्टिन और न्यूयॉर्क शहर में इसके कार्यालय शामिल हैं।