{"_id":"687e24946cccb4281c0e443e","slug":"ford-bronco-new-energy-ev-globally-unveiled-is-an-india-launch-on-the-cards-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ford Bronco EV: फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी ईवी ग्लोबली हुई पेश, क्या ये इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत आएगी?
Mon, 21 Jul 2025 04:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 04:59 PM IST
सार
अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) अब अपनी लोकप्रिय Bronco (ब्रोंको) एसयूवी को इलेक्ट्रिक युग में ले जाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में Ford Bronco New Energy (फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी) नाम से नई एसयूवी पेश की है।
विज्ञापन
Ford Bronco New Energy EV
- फोटो : Ford China
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) अब अपनी लोकप्रिय Bronco (ब्रोंको) एसयूवी को इलेक्ट्रिक युग में ले जाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में Ford Bronco New Energy (फोर्ड ब्रोंको न्यू एनर्जी) नाम से नई एसयूवी पेश की है, जिसे चीन में Jiangling Motors (जियांगलिंग मोटर्स) के साथ मिलकर बनाया गया है। यह एसयूवी पूरी तरह इलेक्ट्रिक और एक्सटेंडेड रेंज हाइब्रिड - दोनों वर्जन में आने वाली है। भले ही इसका डिजाइन पारंपरिक ब्रोंको फैमिली जैसा हो, लेकिन यह मॉडल एसयूवी की ऑफ-रोड दुनिया में एक नई सोच के साथ उतारा गया है।
Ford Bronco New Energy EV
- फोटो : Ford China
पुरानी पहचान, लेकिन नया और बड़ा अवतार
भले ही इस ब्रोंको न्यू एनर्जी में पेट्रोल वर्जन वाली ब्रोंको और ब्रोंको स्पोर्ट के डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलते हैं, लेकिन असल में यह पूरी तरह से नई एसयूवी है। चीन के मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MIIT) के आंकड़ों के अनुसार, इसकी लंबाई 5,025 मिमी है और व्हीलबेस 2,950 मिमी का रखा गया है, जो इसे फुल-साइज ब्रोंको की बराबरी में खड़ा करता है।
हालांकि, इसका साइज थोड़ा ज्यादा भारी-भरकम है और इसका वजन 2,630 किलोग्राम तक जाता है। जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे भारी एसयूवी में से एक बन जाती है। इसके डाइमेंशन्स Kia EV9 जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी के काफी करीब हैं।
यह भी पढ़ें - Porsche Taycan 4S Black Edition: पोर्शे ने भारत में लॉन्च की टेकन 4एस ब्लैक एडिशन, जानें कीमत और खूबियां

शानदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी
इस एसयूवी का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन डुअल मोटर्स के साथ आता है। एक फ्रंट एक्सल पर और दूसरी रियर एक्सल पर। फ्रंट मोटर 177 bhp की पावर देती है, जबकि रियर मोटर 275 bhp की, जिससे कुल मिलाकर यह एसयूवी 311 bhp की पावर पैदा करती है। इसकी टॉप स्पीड 170 किमी प्रति घंटा बताई गई है।
इसमें BYD (बीवाईडी) द्वारा सप्लाई की गई 105.4 kWh की LFP ब्लेड बैटरी लगी है। जो कंपनी के मुताबिक, 650 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है (CLTC टेस्टिंग के अनुसार)। टेक्नोलॉजी के लिहाज से इसमें विंडशील्ड के ऊपर लगा लिडार सेंसर खास आकर्षण है, जिससे साफ है कि इसमें एडवांस ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Porsche Cayenne and Cayenne Coupe Black: पोर्शे केयेन और केयेन कूपे ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी के साथ हाइब्रिड वर्जन
फोर्ड सिर्फ ईवी ही नहीं, बल्कि इसका एक्सटेंडेड रेंज हाइब्रिड वर्जन भी पेश करेगा। इसमें एक्सटेंडेड रेंज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EREV) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर मारुति सुजुकी भी काम कर रही है।
इस सेटअप में फ्रंट मोटर वही 177 bhp वाली है, लेकिन रियर में 245 bhp की मोटर लगी है। इसके साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन भी है, जो सिर्फ बैटरी चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होगा, ड्राइविंग के लिए नहीं।
यह भी पढ़ें - Rare Earths: ऑटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ती चिंता, मैगनेट की कमी दूर करने के लिए पीएमओ कराएगा अहम बैठक

इस हाइब्रिड वर्जन में 43.7 kWh की बैटरी दी गई है, जिससे एसयूवी केवल इलेक्ट्रिक मोड में 220 किमी तक चल सकती है। वहीं पेट्रोल जनरेटर के साथ कुल ड्राइविंग रेंज 1,220 किमी तक पहुंच जाती है। इस वर्जन का वजन थोड़ा कम 2,510 किलोग्राम है।
यह भी पढ़ें - Aprilia SR 175: भारत में लॉन्च हुआ नया अप्रिलिया SR 175 स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स