{"_id":"6447fc0bc590c98b8805ff82","slug":"ev-as-a-service-platform-zypp-electric-partners-with-zomato-to-deploy-one-lakh-electric-scooters-2023-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: जोमैटो ने जिप इलेक्ट्रक के साथ की साझेदारी, डिलीवरी के लिए एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर करेगी तैनात","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: जोमैटो ने जिप इलेक्ट्रक के साथ की साझेदारी, डिलीवरी के लिए एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर करेगी तैनात
Tue, 25 Apr 2023 09:42 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Zypp Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EV-as-a-service (सर्विस के तौर पर ईवी) प्लेटफॉर्म Zypp Electric (जिप इलेक्ट्रिक) ने 2024 तक लास्ट-माइल मोबिलिटी के लिए एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर तैनात करने के लिए Zomato (जोमैटो) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत, कंपनी देश भर के विभिन्न शहरों में लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए Zomato को डिलीवरी पार्टनर भी उपलब्ध कराएगी। कंपनी का दावा है कि वह पहले ही 13,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़कों पर उतार चुकी है।
जोमैटो
- फोटो : Zomato
इस साझेदारी का मकसद 35 मिलियन+ किलोग्राम तक कार्बन उत्सर्जन को कम करना और 2024 तक अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए एक करोड़ से ज्यादा डिलीवरी हासिल करना है। यह सहयोग जोमैटो की 'जलवायु समूह की EV100' पहल के प्रति इसकी प्रतिबद्धता के तहत 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनने की एक बड़ी योजना का एक हिस्सा है। दूसरी ओर, 50 से ज्यादा प्रमुख ग्राहकों के साथ Zypp Electric डिलीवरी और राइड-शेयरिंग इंडस्ट्री को बदलने की कोशिश कर रही है।
जोमैटो-ब्लिंकइट
- फोटो : Social Media
Zypp Electric के ग्राहकों में इस समय Zomato, Swiggy, BigBasket, Amazon, Flipkart, Zepto, Blinkit, और कई अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटें ईवी सॉल्यूशन के साथ-साथ डिलीवरी पार्टनर शामिल हैं। उनके इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर लास्ट मील लॉजिस्टिक्स के लिए एक वांछनीय समाधान प्रदान करते हैं।
पिछले साल, Zypp Electric ने राष्ट्रीय राजधानी में लास्ट मील डिलीवरी की सुविधा के लिए 15,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को तैनात करने के लिए Alt Mobility के साथ पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के साथ, Zypp के बेड़े का आकार चालू वित्त वर्ष में तीन गुना बढ़ जाएगा और सालाना लगभग 18 मिलियन किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।
पिछले साल, Zypp Electric ने राष्ट्रीय राजधानी में लास्ट मील डिलीवरी की सुविधा के लिए 15,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को तैनात करने के लिए Alt Mobility के साथ पार्टनरशिप की। इस साझेदारी के साथ, Zypp के बेड़े का आकार चालू वित्त वर्ष में तीन गुना बढ़ जाएगा और सालाना लगभग 18 मिलियन किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोमैटो
- फोटो : zomato
शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ने के साथ, Zypp और अन्य B2B लॉजिस्टिक कंपनियों और एग्रीगेटर्स के लिए इलेक्ट्रिक वाहन लीजिंग कमर्शियल फ्लीट के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए सबसे व्यवहार्य समाधान के रूप में उभरा है। दिल्ली सरकार की दिल्ली मोटर वाहन एग्रीगेटर योजना के हालिया मसौदे से भी इसे बढ़ावा मिला है।