अक्सर कार ड्राइव करते हुए या खड़ी कार का टायर पंचर हो जाता है जिसकी वजह से बड़ी दिक्कते होने हो जाती हैं। कई बार मदद के लिए आपके आस-पास कोई नहीं होता, खासकर लेडिस को टायर बदलने में काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप महज 15 मिनट में ही पंचर टायर को आसानी बदल सकते हैं।
सबसे पहले देखें सही जगह
अगर चलते-चलते कार का टायर पंचर हो गया हो तो सबसे पहले कार को हैंडब्रेक की मदद से कंट्रोल करें उसके बाद कार को सही जगह पार्क करें। बिजी ट्रैफिक रोड पर गाड़ी को खड़ी करके टायर बदलने की कोशिश न करें इससे आपको तो दिक्कत होगी ही साथ ही दूसरों को भी परेशानी होगी और आपको काफी समय लगेगा टायर बदलने में।
नट्स ढीले करें
कार को साइड में लगाने के बाद रेंच की मदद से पंचर हुए टायर के नट्स को थोड़ा सा ढीला करें याद रहे नट्स को पूरा न खोलें, क्योकिं ऐसा करने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है और जैक लगाने में दिक्कत होगी। अक्सर नट्स काफी टाइट होते हैं इसलिए आपको उन्हें ढीला करने में ताकत लगानी पड़ सकती है।
जैक लगाएं
नट्स को ढीला करने के बाद फिर जैक को सावधानी से लगाएं, ध्यान रहे अगर गलत तरीके से जैक लगाया तो बैलेंस बिगड़ जायेगा और काफी नुकसान आपको हो सकता है। आराम से जैक को उठाएं और टायर्स के सभी नट्स खोल लें और पंचर टायर को बाहर निकल लें।
सही टायर लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें
जब पंचर टायर को कार बाहर निकालें तो उसको गाड़ी के सहारे न लगाएं, बल्कि जमीन पर रख दें। इसके बाद सही को बैलेंस में फिट करें तो नट्स को आराम से पूरी तरह टाईट कर लें। समय बचाने के लिए हमेशा टायर खोलने के सभी औजार साथ रखें।