भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट ऐसा सेगमेंट है जहां करीब-करीब हर कंपनी मौजूद है। इस सेगमेंट में भी अच्छी प्रतियोगिता और मांग देखने को मिल रही है। यही वजह है कि फॉक्सवेगन भी एमियो के साथ यहां उतरने जा रही है। यहां हम नजर डालेंगे एमियो के ऐसे पांच बड़े फीचर्स पर जो इसे मुकाबले में बाकी खिलाड़ियों से आगे रखेंगे।
इन पांच खूबियों के साथ आ रही है नई फॉक्सवेगन एमियो
7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स: डीजल वर्जन को ग्राहक प्राथमिकता देते हैं इसके अलावा धीरे-धीरे ऑटोमैटिक डीजल कारों की मांग भी जोर पकड़ रही है। ऐसे में एमियो सेगमेंट की पहली कार होगी जो ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) के बजाए पूरी तरह से ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। इसमें वेंटो और रैपीड डीजल की तरह 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आएगा।
इन पांच खूबियों के साथ आ रही है नई फॉक्सवेगन एमियो
दमदार टॉर्क वाला डीजल इंजन: पोलो और वेंटो की तरह एमियो में भी 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसमें पोलो हैचबैक जितना ही टॉर्क मिलेगा। पोलो में यह इंजन 230 एनएम का टॉर्क देता है। इसके मुकाबले में केवल फोर्ड की फीगो एस्पायर ही है जो 215 एनएम का टॉर्क देती है। बाकी सभी कॉम्पैक्ट सेडान के डीजल वर्जनों का टॉर्क 200 एनएम के नीचे ही है।
इन पांच खूबियों के साथ आ रही है नई फॉक्सवेगन एमियो
क्रूज कंट्रोल और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग: एमियो में पोलो वाला फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। इसके अलावा ड्राइविंग कंफर्ट के लिए इसमें क्रूज़ कंट्रोल मिलेगा। एमियो के मुकाबले में मौजूद किसी भी कार में क्रूज़ कंट्रोल नहीं दिया गया है।
इन पांच खूबियों के साथ आ रही है नई फॉक्सवेगन एमियो
स्टैंडर्ड ड्यूल एयरबैग और एबीएस: फोर्ड फीगो एस्पायर में ड्यूल एयरबैग्स तो स्टैंडर्ड दिए गए हैं लेकिन एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) सिर्फ टॉप वेरिएंट में ही उपलब्ध है। एमियो सेगमेंट की पहली कार होगी जिसमें ड्यूल एयरबैग्स और एबीएस स्टैंडर्ड मिलेगा।