टोयोटा ने अपनी बहुप्रतिक्षित कार इनोवा क्रिस्टा को लॉन्च कर दिया है। कार के बेस वेरिएंट की कीमत 13.8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 20.78 लाख रुपये है। पुरानी और नई कार के टॉप मॉडल में करीब 4.20 लाख रुपये की कीमत का अंतर है। आइए डालते हैं एक नजर नई इनोवा क्रिस्टा पर...
इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत
डिजाइन: कार के एक्सटीरियर पर ध्यान दें तो इसे आकर्षक और स्टाइलिश लुक दिया गया है। एमपीवी होने की वजह से साइड प्रोफाइल से इनोवा क्रिस्टा काफी लंबी नजर आती है। इसके सी-पिलर पर लगी ग्लास विंडो को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह काफी शार्प नजर आती है।
इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत
एक्सटीरियर: कार के फ्रंट में ट्विन-स्लेटेड ग्रिल और बड़े रैपअराउंड मल्टी हैडलैंप्स दिए गए हैं। साइड प्रोफाइल में 17 इंच के नए अलॉय व्हील मौजूद हैं। पीछे की तरफ बूमरैंग शेप की टेललाइट्स दी गई हैं। चौड़ी होने की वजह से यह पीछे से काफी अच्छी लगती है। इसके पिछले बंपर को भी काफी बड़ा रखा गया है।
इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत
केबिन: कार के केबिन में ध्यान दें तो इसका इंटीरियर पूरी तरह से नया है। यहां प्रीमियम क्वालिटी के मैटेरियल का इस्तेमल किया गया है, जो केबिन को आकर्षक बनाता है। फीचर्स की बात करें तो डैशबोर्ड के सेंटर में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। केबिन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला फीचर है इसका कंट्रोल माउंटेड स्टीयरिंग व्हील। पीछे वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए रूफ लैंप्स और रियर एसी कंट्रोल्स वाली स्क्रीन दी गई है।
इंतजार खत्म आ गई नई इनोवा क्रिस्टा, जानिए कीमत
इंजन और परफॉरमेंस: पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर और 2.8 लीटर के दो नए डीजल इंजन मिलेंगे। इसका 2.4 लीटर इंजन 150 पीएस की पावर के साथ 343 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं 2.8 लीटर का इंजन 174 पीएस की ताकत और 360 एनएम का टॉर्क देगा।