{"_id":"57862f444f1c1b1b0813ed57","slug":"maruti-suzuki-swift-dlx-launched-at-rs-4-54-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट
Wed, 13 Jul 2016 05:42 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बढ़ते मुकाबले को देखते हुए मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट हैचबैक का लिमिटेड एडिशन डीएलएक्स लॉन्च किया है। पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.54 लाख और डीजल वेरिएंट की कीमत 5.95 लाख रुपये रखी गई है।
कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट
2 of 6
डीएलएक्स, स्विफ्ट के लोअर वेरिएंट एलएक्सआई और एलडीआई पर बेस है। इस नए वेरिएंट को लाने का मकसद कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स वाली कार उपलब्ध कराना है।
कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट
3 of 6
हाल ही में जारी सेल्स रिपोर्ट से पता चला है कि मारुति स्विफ्ट की बिक्री में कमी आई है। यह जून महीने की टॉप-5 सेलिंग लिस्ट से बाहर हो गई है। इस लिस्ट में हुंडई की ग्रैंड आई-10 को चौथा स्थान मिला है, जबकि रेनो क्विड ने पांचवा स्थान अपने नाम किया है। इसी नुकसान की भरपाई करने के लिए मारुति ने स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट
4 of 6
फीचर्स की बात करें तो इस में सोनी का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है जो ब्लूटूथ, यूएसबी और एफएम सपोर्ट करता है। यह सिस्टम फ्रंट में लगे दो स्पीकर्स से जुड़ा है। इसके अलावा कार में चारों पावर विंडो, फॉग लैंप्स और ब्लैक कलर का बी पिलर दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कार में इंजन इमोबिलाइजर, स्मार्ट वार्निंग इंडिकेटर और चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिया गया है।
विज्ञापन
कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट
5 of 6
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का के-सीरीज इंजन दिया गया है। इसकी पावर 84 पीएस और टॉर्क 115 एनएम है। डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन दिया गया है। इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।