फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट

Wed, 13 Jul 2016 05:42 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift DLX launched at Rs 4.54 lakh
बढ़ते मुकाबले को देखते हुए मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट हैचबैक का लिमिटेड एडिशन डीएलएक्स लॉन्च किया है। पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 4.54 लाख और डीजल वेरिएंट की कीमत 5.95 लाख रुपये रखी गई है।

कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट

Maruti Suzuki Swift DLX launched at Rs 4.54 lakh
डीएलएक्स, स्विफ्ट के लोअर वेरिएंट एलएक्सआई और एलडीआई पर बेस है। इस नए वेरिएंट को लाने का मकसद कम कीमत पर ज्यादा फीचर्स वाली कार उपलब्ध कराना है।

कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट

Maruti Suzuki Swift DLX launched at Rs 4.54 lakh

हाल ही में जारी सेल्स रिपोर्ट से पता चला है कि मारुति स्विफ्ट की बिक्री में कमी आई है। यह जून महीने की टॉप-5 सेलिंग लिस्ट से बाहर हो गई है। इस लिस्ट में हुंडई की ग्रैंड आई-10 को चौथा स्थान मिला है, जबकि रेनो क्विड ने पांचवा स्थान अपने नाम किया है। इसी नुकसान की भरपाई करने के लिए मारुति ने स्विफ्ट का लिमिटेड एडिशन उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट

Maruti Suzuki Swift DLX launched at Rs 4.54 lakh

फीचर्स की बात करें तो इस में सोनी का म्यूजिक सिस्टम दिया गया है जो ब्लूटूथ, यूएसबी और एफएम सपोर्ट करता है। यह सिस्टम फ्रंट में लगे दो स्पीकर्स से जुड़ा है। इसके अलावा कार में चारों पावर विंडो, फॉग लैंप्स और ब्लैक कलर का बी पिलर दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कार में इंजन इमोबिलाइजर, स्मार्ट वार्निंग इंडिकेटर और चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिया गया है।

विज्ञापन

कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ आई नई मारुति स्विफ्ट

Maruti Suzuki Swift DLX launched at Rs 4.54 lakh

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का के-सीरीज इंजन दिया गया है। इसकी पावर 84 पीएस और टॉर्क 115 एनएम है। डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन दिया गया है। इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed