{"_id":"5785e7444f1c1ba64e13d850","slug":"china-s-changan-automobile-could-enter-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय कार बाजार में चीनी कार, भारत में आ सकती है यह कंपनी","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
भारतीय कार बाजार में चीनी कार, भारत में आ सकती है यह कंपनी
Wed, 13 Jul 2016 12:36 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कार बाजार के बढ़ते दायरे को देखते हुए चीन की मशहूर कार कंपनी चांगआन ऑटोमोबाइल भी भारत में कदम रखने की योजना बना रही है। कंपनी के अधिकारियों ने यहां प्रोडक्शन प्लांट लगाने और संभावित साझेदारों की संभावनाओं को तलाशने के लिए हाल ही में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडू का दौरा भी किया है।
भारतीय कार बाजार में चीनी कार, क्या आप खरीदना चाहेंगे चीनी कार
2 of 4
चांगआन ऑटोमोबाइल चीन की चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी है। कंपनी का दावा है कि 60 से ज्यादा देशों में उसके 6,000 सेल्स एंड सर्विस सेंटर मौजूद हैं। अगर भारत में यह कंपनी कारोबार शुरू करती है, तो घरेलू बाजार में उतरने वाली यह पहली चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी होगी।
भारतीय कार बाजार में चीनी कार, क्या आप खरीदना चाहेंगे चीनी कार
3 of 4
चीनी बाजार में चांगआन ऑटोमोबाइल की सुजुकी, पीएसए पूजो-सिट्रोएन और फोर्ड के साथ साझेदारी है। चीन में कंपनी ने हैचबैक सेगमेंट में एल्सवीन वी-7 और बैनी, सेडान सेगमेंट में रेएटन और एडो, एसयूवी सेगमेंट में सीएक्स-70 और सीएस-75, एमपीवी सेगमेंट में एलोव और ऑनर कारों को उतारा हुआ है। देखने वाली बात यह होगी की भारत में कंपनी कौन से मॉडल के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कार बाजार में चीनी कार, क्या आप खरीदना चाहेंगे चीनी कार
4 of 4
Changan Automobile
भारतीय और चीनी ग्राहकों के कारों को खरीदने के पैटर्न में काफी समानताएं मौजूद हैं। दोनों ही देशों के ग्राहक कारों में फीचर्स और पीछे की तरफ ज्यादा जगह को अहमियत देते हैं। ऐसे में संभावना है कि कंपनी को भारत में अच्छी शुरुआत मिल सकती है, हालांकि भारतीय बाजार में इस चीनी कंपनी का अनजाना नाम जरूर एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।