{"_id":"57502c364f1c1b020910a1d6","slug":"mahindra-e-verito-launched-at-rs-9-5-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा ने उतारी इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो, कीमत 9.50 लाख रुपये","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
महिंद्रा ने उतारी इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो, कीमत 9.50 लाख रुपये
Fri, 03 Jun 2016 11:13 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की चुनौती का राहत भरा उपाय तलाश रहे हैं तो देश की पहली इलेक्ट्रिक सेडान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल विंग महिंद्रा रेवा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो को लॉन्च कर दिया है। कार की शुरुआती कीमत 9.50 लाख रुपये रखी गई है, जो 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। ई-वेरिटो को तीन वेरिएंट में उतारा गया है।
आ गई इलेक्ट्रिक सेडान कार, फुल चार्जिंग पर 110 किमी का सफर
2 of 4
Mahindra e Verito
महिंद्रा की वेरिटो सेडान पर बनी ई-वेरिटो में देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ की तरह 3 फेज वाली 72 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। जो 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। जीरो से 100 फीसदी चार्ज होने में इसे करीब आठ घंटे लगेंगे। अगर आप इतना इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो जल्दी चार्ज होने वाला वेरिएंट डी-6 ले सकते हैं। इसमें ‘फास्ट चार्ज’ फीचर मौजूद है। इसकी बैटरी यह एक घंटा 45 मिनट में करीब 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
आ गई इलेक्ट्रिक सेडान कार, फुल चार्जिंग पर 110 किमी का सफर
3 of 4
Mahindra e Verito
जहां ई2ओ फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है। वहीं ई-वेरिटो की ड्राइविंग रेंज 110 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 86 किलोमीटर प्रति घंटा है। ड्राइविंग रेंज के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि ई-वेरिटो खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आ गई इलेक्ट्रिक सेडान कार, फुल चार्जिंग पर 110 किमी का सफर
4 of 4
इसे खासतौर पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, कोलकाता, चंढ़ीगढ़, हैदराबाद, जयपुर और नागपुर जैसे शहरों में बेचा जाएगा। सामान्य सेडान कार जैसे फीचर्स की वजह से ई-वेरिटो बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटा सकती है। व्यवहारिकता के मामले में यह ई2ओ से कहीं आगे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।