फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर जीप उतारेगी 8 ऑटोमैटिक गियर वाली दमदार कार

Wed, 29 Jun 2016 12:11 PM IST
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Jeep India Reveals Details Of Grand Cherokee
भारत में ग्रैंड चेरोकी के दो वेरिएंट 'लिमिटेड' और 'सम्मिट' उतारे जाएंगे। इनके अलावा चेरोकी का परफॉर्मेंस वर्जन 'एसआरटी' को भी उतारा जाएगा।

दिवाली पर जीप उतारेगी 8 ऑटोमैटिक गियर वाली दमदार कार

Jeep India Reveals Details Of Grand Cherokee

लिमिटेड और सम्मिट वेरिएंट में 3.0 लीटर वी6 डीजल इंजन मिलेगा। वहीं एसआरटी वर्जन में दमदार 6.4लीटर हेमी वी-8 पेट्रोल इंजन आएगा। वी6 डीजल इंजन की पावर 243 पीएस होगी, जबकि वी-8 पेट्रोल इंजन की ताकत 481 पीएस होगी। दोनों ही इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। डीजल वर्जन का सर्टिफाइड माइलेज 12.8 किलोमीटर प्रति लीटर होगा।

दिवाली पर जीप उतारेगी 8 ऑटोमैटिक गियर वाली दमदार कार

Jeep India Reveals Details Of Grand Cherokee

लिमिटेड वेरिएंट में 5 इंच टचस्क्रीन वाला यू-कनेक्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। सम्मिट और एसआरटी में यही सिस्टम 8.4 इंच की स्क्रीन और नेविगेशन सपोर्ट के साथ मिलेगा। सभी वेरिएंट में 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्टैंडर्ड रहेगा। म्यूजिक के लिए एसआरटी में 19 स्पीकर वाला हारमन कॉरडन सिस्टम दिया जाएगा। सम्मिट वेरिएंट में यह ऑप्शनल फीचर्स के तौर पर रहेगा। वहीं लिमिटेड वेरिएंट में 9 स्पीकर्स वाला सिस्टम दिया गया है। सम्मिट और एसआरटी वर्जन में पिछली सीटों पर भी मनोरंजन का फीचर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर जीप उतारेगी 8 ऑटोमैटिक गियर वाली दमदार कार

Jeep India Reveals Details Of Grand Cherokee

केबिन की बात करें तो एसआरटी में ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है। बाकी दोनों वेरिएंट में ऑल ब्लैक के अलावा ब्लैक-बेज कलर थीम का विकल्प मिलेगा। फ्रंट में एडजस्टेबल सीट मिलेगी। इसकी पोजिशन को आठ तरीके से एडजस्ट किया जा सकेगा, जबकि लम्बर सपोर्ट के लिए 4 लेवल दिए गए हैं। आगे और पीछे दोनों ही सीटों पर हीटिंग फंक्शक्न दिया गया है। सम्मिट और एसआरटी की फ्रंट सीटें वेंटिलेशन फीचर के साथ आएंगी।

विज्ञापन

दिवाली पर जीप उतारेगी 8 ऑटोमैटिक गियर वाली दमदार कार

Jeep India Reveals Details Of Grand Cherokee

एक्सटीरियर की बात करें तो यहां लिमिटेड और सम्मिट वेरिएंट में बाई-जेनन एचआईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। जबकि एसआरटी में अडॉप्टिव बाई-जेनन एचआईडी लैंप्स हैं। सभी वेरिएंट में एलईडी टेललैंप्स लगे हैं। साइड प्रोफाइल में ध्यान दें तो लिमिटेड वेरिएंट में 18 इंच के व्हील दिए गए हैं, जबकि सम्मिट और एसआरटी में 20 इंच के व्हील लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed