हुंडई इंडिया एक छोटी कार पर काम कर रही है जिसका कोडनेम AH2 है। माना जा रहा है इसके जरिए पॉपुलर कार हुंडई सेंट्रो की बाजार में एक बार फिर वापसी हो रही है। हाल ही में कुछ तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, जिसमें नई कार को दिल्ली की सड़कों पर टेस्ट करते देखा गया है। कार को प्रोडक्शन जल्द ही शुरू किया जा सकता है।
साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई की सेंट्रो पॉपुलर हैचबैक कार रही है। शानदार प्रतिक्रिया के बावजूद कंपनी ने इसे साल 2014 में बेचना बंद कर दिया था। नई तस्वीरों में कार में रियर वाइपर, टेल लैंप और स्टॉप लैंप देखने को मिला है। कार का डिजाइन हुंडई के नई जेनरेशन मॉडल्स के मुताबिक रखा गया है।
साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई की सेंट्रो पॉपुलर हैचबैक कार रही है। शानदार प्रतिक्रिया के बावजूद कंपनी ने इसे साल 2014 में बेचना बंद कर दिया था। भारत में नई हुंडई सेंट्रो को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया जा सकता है। कार की शुरुआती कीमत 3.5 लाख रुपए हो सकती है।
इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो, रेनो क्विड और टाटा टियागो जैसी कारों से रहेगा। कार का रियर डिजाइन ग्रैंड आई10 जैसा है।
कार में एलईडी डीआरएल दिए जाएंगे। कार में पहले से ज्यादा स्पेस होगा। अनुमानों के मुताबिक नई हुंडई सेंट्रो कॉम्पैक्ट हैचबैक में 1.1 लीटर आईआरडीई इंजन होगा जो 62 हॉर्स पावर की अधिकतम शक्ति देगा। सेंट्रो जिंग में भी यही इंजन लगा हुआ था।