फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में फोर्ड ने उतारी अपनी सबसे चर्चित कार, देखिए तस्वीरें

Tue, 12 Jul 2016 03:38 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
Ford Mustang Launched in india At Rs 65 Lakh
आखिरकार भारत में फोर्ड मस्टैंग को लॉन्च कर दिया है। मस्टैंग की शुरुआती कीमत 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। पहले चरण में केवल दिल्ली और मुंबई में इसकी बुकिंग शुरू की जाएंगी।

भारत में फोर्ड ने उतारी अपनी सबसे चर्चित कार, देखिए तस्वीरें

Ford Mustang Launched in india At Rs 65 Lakh
1964 में आई इस कार को अब तक फैंस ने केवल लेफ्ट ड्राइव वर्जन में ही देखा था। अब यह कार राइड हैंड ड्राइव वर्जन में भी उपलब्ध है। भारत आने वाली फोर्ड मस्टैंग 6वीं जनरेशन की कार है।

भारत में फोर्ड ने उतारी अपनी सबसे चर्चित कार, देखिए तस्वीरें

Ford Mustang Launched in india At Rs 65 Lakh

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यहां मस्टैंग में 5.0 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है। इसकी पावर 401 पीएस और टॉर्क 515 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मस्टैंग जीटी 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और तीन इंजन ऑप्शन में आती है। इन में 5.0 लीटर का वी-8 इंजन, 2.3 लीटर का ईकोबूस्ट इंजन और 3.7 लीटर वी-6 इंजन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में फोर्ड ने उतारी अपनी सबसे चर्चित कार, देखिए तस्वीरें

Ford Mustang Launched in india At Rs 65 Lakh

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फोर्ड मस्टैंग को फास्टबैक और कन्वर्टेबल दोनों वर्जन में उतारा गया है। भारत में यह केवल फास्टबैक वर्जन में ही मिलेगी। फोर्ड के डिजाइनरों ने मस्टैंग के पारंपरिक डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे नया रूप दिया है।

विज्ञापन

भारत में फोर्ड ने उतारी अपनी सबसे चर्चित कार, देखिए तस्वीरें

Ford Mustang Launched in india At Rs 65 Lakh

इसमें लंबा और दमदार बोनट, चौड़ा पिछला हिस्सा शामिल है। भारत आने वाली मस्टैंग में जीटी परफॉर्मेंस और ब्रेक पैकेज स्टैंडर्ड रहेंगे। इसका खास फीचर होगा ‘इलेक्ट्रॉनिक लाइन-लॉक’। इसका इस्तेमाल ज्यादा ग्रिप के लिए पिछले पहियों को गर्म करने में किया जाता है। इस दौरान कार को एक्सीलेरेट किया जाता है लेकिन अगले पहिये लॉक रहते हैं। इसके अलावा नॉर्मल, स्पोर्ट्स प्लस, ट्रैक और स्नो/वेट ड्राइविंग मोड भी मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed