फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें

Tue, 26 Apr 2016 01:11 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
Car to be Launches in May 2016

मई का महीना आने में चंद दिनों का फासला रह गया है। भारतीय कार बाजार के लिए यह महीना काफी उत्साहजनक रहने वाला है। इसकी वजह है तीन नई और चर्चित कारों की लॉन्चिंग, जो कार बाजार की सरगर्मियां और बढ़ा देंगी। तो बढ़ते हैं आगे और जानते हैं मई में लॉन्च होने वाली उन तीन चर्चित कारों के बारे में, जिनका लंबे वक्त से हो रहा है इंतजार।

मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें

Car to be Launches in May 2016
1. टोयोटा इनोवा क्रिस्टाः 2 मई 2016: अब क्रिस्टा, इनोवा की सफलता को और आगे ले जाएगी। इसे प्रीमियम एमपीवी के तौर पर पेश किया जा रहा है। इनोवा क्रिस्टा में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की तरफ ऑटो कूलर, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम नेविगेशन के साथ और स्मार्ट एंट्री और पुश बटन स्टार्ट सिस्टम मिलेगा। इनोवा क्रिस्टा में टोयोटा के नए 2.4 लीटर और 2.8 लीटर के डीजल इंजन आएंगे। क्रिस्टा का मुकाबला टाटा की हेक्सा से होगा। टाटा हैक्सा भी इसी साल लॉन्च होनी है।

मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें

Car to be Launches in May 2016
2. होंडा बीआर-वीः 5 मई 2016: होंडा की इस कार की चर्चा पिछले साल से हो रही है। बीआर-वी को होंडा ने काफी अच्छे फीचर्स से लैस किया है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन देखने को मिलेगा। पेट्रोल वर्जन में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आने की उम्मीद है। 7-सीटर होना बीआर-वी की सबसे बड़ी खासियत होगी। बीआर-वी का मुकाबला नई डस्टर, निसान टेरानो और हुंडई क्रेटा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें

Car to be Launches in May 2016
Datsun redi-GO
3. डैटसन रेडी-गो: डैटसन ने हाल ही में नई छोटी कार रेडी-गो को भारत में शो-केस कर दुनिया के सामने रखा है। रेनो क्विड की तरह रेडी-गो से भी उम्मीद है कि यह एंट्री लेवल सेगमेंट में नई हलचल मचाएगी। कीमत के मामले में यह क्विड के आस-पास ही होगी। इसकी लॉन्चिंग की तारीख तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि मई महीने में ही यह लॉन्च हो जाएगी। इसमें क्विड जैसा 800 सीसी का इंजन कुछ बदलावों के साथ देखने को मिलेगा। क्विड में जहां एसयूवी जैसा डिजाइन दिया गया है, वहीं रेडी-गो का डिजाइन रेग्युलर हैचबैक जैसा रखा गया है।
विज्ञापन

मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें

Car to be Launches in May 2016

तो ये हैं वो तीन कारें जो मई में लॉन्च होने जा रही हैं। अपने-अपने सेगमेंट में यह तीनों नई कारें काफी प्रभाव डालेंगी। हैक्सा के आने तक तो इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने वाली कोई कार मौजूद नहीं है। वहीं बीआर-वी के आने के बाद पता चलेगा कि हुंडई, क्रेटा को लेकर क्या रणनीति बनाती है। इसी तरह रेडी-गो से भी उम्मीद की जा रही है कि यह डैटसन की छवि बदलने में सफल रहेगी। भारत में डैटसन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा दबाव रेडी-गो पर होगा। अल्टो 800 और क्विड को टक्कर देगी यह किफायती कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed