{"_id":"571da9024f1c1b2e228b58f8","slug":"bentley-bentayga-launched-at-inr-3-85-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेंटले की एसयूवी बेंटेएगा भारत में लॉन्च, कीमत 3.85 करोड़ रुपये","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
बेंटले की एसयूवी बेंटेएगा भारत में लॉन्च, कीमत 3.85 करोड़ रुपये
Mon, 25 Apr 2016 01:07 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : GettyImages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लग्जरी कारों के लिए मशहूर ब्रिटिश कंपनी बेंटले की पहली लग्जरी एसयूवी बेंटेएगा भारत में लॉन्च हो गई है। कार की शुरुआती कीमत 3.85 करोड़ रुपये रखी गई है। कार के डिजाइन की बात करें तो बेंटले ने इसे सबसे अलग बनाने की हर कोशिश की है। जिसमें कंपनी कामयाब भी हुई है। हालांकि कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां बेंटेएगा में पारंपरिक बेंटले की झलक मिलेगी।
भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज एसयूवी
2 of 5
- फोटो : GettyImages
बेंटेएगा में बेंटले की पहचान बन चुके स्प्लिट सर्कुलर हैडलैंप्स, बड़ी मैश ग्रिल और बारीक कैरेक्टर लाइनें दी गई हैं। इसका इंटीरियर भी काफी अच्छा है। यहां हैंडक्राफ्टेड वुड और लैदर का इस्तेमाल किया गया है। बेंटेएगा में 4 और 5-सीटर ले-आउट का विकल्प मौजूद है। सभी सीटों पर कंट्रास्ट स्टिचिंग और डायमंड डिजाइन दिया गया है। इनमें सबसे दिलचस्प और मांग में रहने वाला फीचर है मुलिनर टूरबिलियन ब्रिटलिंग क्लॉक। इसकी कीमत यहां 1.06 करोड़ रुपये (1.60 लाख डॉलर) होगी।
भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज एसयूवी
3 of 5
बेंटेएगा में 17 स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन दिए गए हैं। इनके अलावा 90 कलर शेड के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। केबिन में 15 तरह के कारपेट, 7 तरह की दस्तकारी और 15 तरह की इंटीरियर थीम का विकल्प मिलेगा। कार में 20 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड आएंगे। इसके अलावा 21 और 22 इंच के डिजायनर अलॉय व्हील का विकल्प भी उपलब्ध है। इन सब फीचर्स को देखकर कहा जा सकता है कि कोई भी दो बेंटेएगा एक जैसी नहीं होंगी। हर बेंटेएगा अपने में एक अलग अंदाज वाली एसयूवी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज एसयूवी
4 of 5
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बेंटेएगा में 6.0 लीटर का वी-12 ट्विन टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। 12 सिलेंडर वाला यह इंजन 600 बीएचपी की पावर और 900 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 301 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पा लेगी। ताकत के इन आंकड़ों के साथ यह दुनिया की सबसे तेज एसयूवी है।
विज्ञापन
भारत में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज एसयूवी
5 of 5
बेंटेएगा का वैसे तो कोई मुकाबला नहीं हैं। यह अपने आप में एक अलग ही तरह की एसयूवी है। हालांकि कीमत के मामले में यह रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी के करीब है। रेंज रोवर एलडब्ल्यूबी की कीमत 3.8 करोड़ रूपए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।