{"_id":"571ef2ca4f1c1beb7fa91872","slug":"car-to-be-launches-in-may-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें
Tue, 26 Apr 2016 01:11 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई का महीना आने में चंद दिनों का फासला रह गया है। भारतीय कार बाजार के लिए यह महीना काफी उत्साहजनक रहने वाला है। इसकी वजह है तीन नई और चर्चित कारों की लॉन्चिंग, जो कार बाजार की सरगर्मियां और बढ़ा देंगी। तो बढ़ते हैं आगे और जानते हैं मई में लॉन्च होने वाली उन तीन चर्चित कारों के बारे में, जिनका लंबे वक्त से हो रहा है इंतजार।
मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें
2 of 5
1. टोयोटा इनोवा क्रिस्टाः 2 मई 2016: अब क्रिस्टा, इनोवा की सफलता को और आगे ले जाएगी। इसे प्रीमियम एमपीवी के तौर पर पेश किया जा रहा है। इनोवा क्रिस्टा में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की तरफ ऑटो कूलर, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम नेविगेशन के साथ और स्मार्ट एंट्री और पुश बटन स्टार्ट सिस्टम मिलेगा। इनोवा क्रिस्टा में टोयोटा के नए 2.4 लीटर और 2.8 लीटर के डीजल इंजन आएंगे। क्रिस्टा का मुकाबला टाटा की हेक्सा से होगा। टाटा हैक्सा भी इसी साल लॉन्च होनी है।
मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें
3 of 5
2. होंडा बीआर-वीः 5 मई 2016: होंडा की इस कार की चर्चा पिछले साल से हो रही है। बीआर-वी को होंडा ने काफी अच्छे फीचर्स से लैस किया है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन देखने को मिलेगा। पेट्रोल वर्जन में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आने की उम्मीद है। 7-सीटर होना बीआर-वी की सबसे बड़ी खासियत होगी। बीआर-वी का मुकाबला नई डस्टर, निसान टेरानो और हुंडई क्रेटा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें
4 of 5
Datsun redi-GO
3. डैटसन रेडी-गो: डैटसन ने हाल ही में नई छोटी कार रेडी-गो को भारत में शो-केस कर दुनिया के सामने रखा है। रेनो क्विड की तरह रेडी-गो से भी उम्मीद है कि यह एंट्री लेवल सेगमेंट में नई हलचल मचाएगी। कीमत के मामले में यह क्विड के आस-पास ही होगी। इसकी लॉन्चिंग की तारीख तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि मई महीने में ही यह लॉन्च हो जाएगी। इसमें क्विड जैसा 800 सीसी का इंजन कुछ बदलावों के साथ देखने को मिलेगा। क्विड में जहां एसयूवी जैसा डिजाइन दिया गया है, वहीं रेडी-गो का डिजाइन रेग्युलर हैचबैक जैसा रखा गया है।
विज्ञापन
मई, 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये 3 चर्चित कारें
5 of 5
तो ये हैं वो तीन कारें जो मई में लॉन्च होने जा रही हैं। अपने-अपने सेगमेंट में यह तीनों नई कारें काफी प्रभाव डालेंगी। हैक्सा के आने तक तो इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने वाली कोई कार मौजूद नहीं है। वहीं बीआर-वी के आने के बाद पता चलेगा कि हुंडई, क्रेटा को लेकर क्या रणनीति बनाती है। इसी तरह रेडी-गो से भी उम्मीद की जा रही है कि यह डैटसन की छवि बदलने में सफल रहेगी। भारत में डैटसन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। इन तीनों कारों में सबसे ज्यादा दबाव रेडी-गो पर होगा। अल्टो 800 और क्विड को टक्कर देगी यह किफायती कार
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।