फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति ऑल्टो-800 का नया अवतार जल्द होगा लॉन्च

Mon, 09 May 2016 03:12 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Mon, 09 May 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Alto 800 Facelift Spied Ahead of Launch!
- फोटो : Gaadiiwaadi.com

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक मारुति ऑल्टो-800 का नया अवतार जल्द आने वाला है। यह ऑल्टो-800 का फेसलिफ्ट वर्जन होगा। इस सेगमेंट बढ़ते मुकाबले को देखते हुए मारुति के लिए ऑल्टो-800 को अपडेट करना बेहद जरूरी था। इस सेगमेंट में फिलहाल रेनो क्विड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पिछले साल लॉन्च हुई क्विड को जबदस्त प्रतिक्रिया मिली है। क्विड के अलावा अब डैटसन की रेडी-गो भी मुकाबले में उतरने वाली है।

रेडी-गो और रेनो क्विड को टक्कर देगी नई मारुति ऑल्टो-800

Alto 800 Facelift Spied Ahead of Launch!

बात करें मारुति ऑल्टो-800 के फेसलिफ्ट वर्जन की तो इसके अगले हिस्से में काफी बदलाव हुए हैं। स्मोक फिनिश की जगह यहां क्लीयर फिनिश वाले हैडलैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल पर पतली क्रोम स्ट्रिप की जगह मैट ब्लैक स्लेट दी गई है। बंपर को पहले की तरफ चौड़ा और ऊंचा रखा गया है। सुजुकी के बैज को चौड़े एयरडैम के ऊपर रखा गया है। फेसलिफ्ट वर्जन में फॉगलैंप्स भी आएंगे, पहले ऑल्टो-800 में फॉगलैंप्स नहीं दिए गए थे।

रेडी-गो और रेनो क्विड को टक्कर देगी नई मारुति ऑल्टो-800

Alto 800 Facelift Spied Ahead of Launch!
Maruti Alto 800 Facelift

कार की साइड में और पीछे की तरफ कोई बदलाव नहीं है। हो सकता है कि केबिन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलें। इसके केबिन में ऑल्टो के-10 वाले कुछ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें नए सीट कवर और नए रंग का डैशबोर्ड शामिल है। कार के इंजन में किसी तरह क बदलाव होने की संभावना कम ही है। इसमें पहले की तरह 48 पीएस की ताकत देने वाला इंजन होगा जो 22.74 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेडी-गो और रेनो क्विड को टक्कर देगी नई मारुति ऑल्टो-800

Alto 800 Facelift Spied Ahead of Launch!
Datsun redi-GO
माना जा रहा है कि नई ऑल्टो-800 को डैटसन रेडी-गो से पहले लॉन्च किया जा सकता है। रेडी-गो जून के पहले हफ्ते में लॉन्च होनी है। नई ऑल्टो की कीमत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद कम ही है।

भारतीयों के लिए 5 सबसे किफायती कारें, कीमत 2.6 लाख रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed