फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

Fri, 01 Jul 2016 11:58 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
5 Things You Must Know About The New 2017 Swift!
मारुति सुजुकी जल्द ही स्विफ्ट को नए अवतार में लाने वाली है। नए डिजाइन और फीचर्स के अलावा पावरफुल इंजन को लेकर भी यह काफी सुर्खियों में है। सूत्रों से पता चला है कि विटारा ब्रेजा की तरह इसे भी मारुति के गुजरात स्थित नए प्लांट में बनाया जाएगा। यहां हम लाए हैं नई स्विफ्ट से जुड़े पांच अहम और दिलचस्प सवाल, जिनके बारे में हर कोई कर रहा है बात।

नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

5 Things You Must Know About The New 2017 Swift!

1. क्या मिलेगा 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन? मारुति स्विफ्ट के मौजूदा वर्जन की तरह इसके रेग्युलर मॉडल में तो 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन आने की संभावना ज्यादा है। हालांकि पावरफुल वेरिएंट में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। बलेनो आरएस और विटारा ब्रेजा के पावरफुल अवतार में भी यह इंजन देने की योजना है।

नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

5 Things You Must Know About The New 2017 Swift!
2- क्या फिर डिजायर भी नए अवतार में आएगी? मौजूदा डिजायर को काफी पसंद किया जा रहा है और सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। ऐसे में हो सकता है कि नई स्विफ्ट के कुछ डिजाइन एलिमेंट डिज़ायर में दिए जा सकते हैं। ऐसे में यह सेगमेंट की नई कारों जैसे फॉक्सवेगन एमियो को और मजबूती से टक्कर दे पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

5 Things You Must Know About The New 2017 Swift!

3. क्या मिल सकता है नया डीजल इंजन? 2017 स्विफ्ट के डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें मौजूदा वर्जन का 1.3लीटर डीजल इंजन ही मिलेगा। इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। हालांकि नई स्विफ्ट के डीजल वर्जन में ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

5 Things You Must Know About The New 2017 Swift!

4. कौन से फीचर्स मिलेंगे नई स्विफ्ट में? नई स्विफ्ट में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, एप्‍पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सहित दूसरे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए नई स्विफ्ट में ड्यूल एयरबैग और एबीएस सभी वेरिएंट में मिलने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed